बिहार

सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, जानें- पूरा मामला

Special Coverage News
18 April 2019 6:32 AM GMT
सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, जानें- पूरा मामला
x
सुशील मोदी ने पटना हाई कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। सुशील मोदी ने पटना हाई कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में 'सारे मोदी चोर' बोला था जिसके तुरंत बाद ही सुशील मोदी ने सामने आकर इस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि वो इस बयान के खिलाफ एक्शन जरूर लेगें। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि क्या मोदी उपनाम होना जुर्म है?

महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिरकार सभी 'चोरों' के नाम में 'मोदी' कैसे हो सकता है। उन्होंने भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का हवाला भी दिया था। राहुल गांधी के इस बयान से नाराज होकर मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री ने उनपर तीखा पलटवार किया।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story