RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

बिहार : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। बता दें बिहार में विपक्ष का 'महागठबंधन' पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में चार सीटें देने पर राजी हो गया है। यह भाजपा नीत-राजग द्वारा उसे पेशकश की गई सीटों की दोगुनी संख्या है।
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से मिली जनाकारी के मुताबिक आरएलएसपी के चीफ उपेंद्र कुशवाहा बिहार की काराकाट और उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
Bihar: Rashtriya Lok Samta Party Chief and former Union Minister Upendra Kushwaha to contest from Karakat and Ujiarpur #LokSabhaElections2019 (file pic) pic.twitter.com/JqYpAhgLzB
— ANI (@ANI) April 3, 2019
Next Story