लाइफ स्टाइल

लगान में 'गुरन बाबा' बनने वाले अभिनेता राजेश विवेक का निधन

Special News Coverage
15 Jan 2016 7:57 AM GMT
Actor Rajesh Vivek

मुंबई : सुपरहिट फिल्मों ‘लगान’, ‘स्वदेश’, ‘बैंडिट क्वीन’ समेत अनेक फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हुए हिंदी फिल्मों के अभिनेता राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। वहां वह एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। यह बहुत दुखद खबर है।


उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी 1949 को जन्में राजेश ने जौनपुर से एमए किया था और फिर दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में थिएटर की पढ़ाई भी की थी।

उन्होंने प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत, अघोरी, भारत एक खोज में काम करके जहां छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं बड़े पर्दे पर त्रिदेव, अग्निपथ, राम तेरी गंगा मैली और कच्चे धागे जैसी 30 से भी अधिक फिल्मों में नजर आए और अपने अभिनय से सबको अपना दीवाना बना लिया।

टीवी धारावाहिक ‘महाभारत’, ‘भारत एक खोज’ और ‘अघोरी’ के उनके किरदार यादगार हैं।

अब तक किन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि?

- "प्यार से हम आपको प्रभु बुलाते थे। आपने असल में एंटरटेन किया। बहुत याद आओगे प्रभु।" -आलोकनाथ
- "राजेश विवेक एक दिलचस्प एक्टर और मेरे दोस्त। श्रद्धांजलि।" -ऋषि कपूर
- "शानदार एक्टर और एक अच्छे इंसान राजेश विवेक के निधन के बारे में सुन दुख हुआ। फकीर की तरह जीवन जिया। श्रद्धांजलि।" -अशोक पंडित
- "राजेश विवेक का जाना दुखद है। उन्होंने 'लगान' में गुरन के किरदार को बखूबी जिया।" -शिव अरूर
Next Story