लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा का जलवा, ऑस्कर अवॉर्ड्स में बनीं प्रेजेंटर

Special News Coverage
2 Feb 2016 6:46 AM GMT

Priyanka Chopra


मुंबई : प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल लेवल पर भी सफलता हासिल कर ली है। इस बार ऑस्कर बेहद खास रहने वाला है और इसकी वजह बनी हैं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा। दरअसल, 29 फरवरी को होने वाले ऑस्कर अवार्ड समारोह के लिए अकादमी के डेविड हिल और रेगीनाल्ड हुडलिन ने शामिल होने वाले प्रेज़ेंटर्स की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रियंका का नाम शामिल है।

ऑस्कर अवार्ड में जहां हॉलीवुड के एक से बढ़कर एक स्टार्स शामिल होते हैं। अकादमी अवॉर्ड्स के ट्व‍िटर हैंडल के द्वारा इस बात की पुष्टि की गई। अकादमी अवॉर्ड के ट्विटर हैंडल से प्रेजेंटर्स का नाम शेयर किया गया।




ऑस्कर अवॉर्ड्स के प्रजेंटर की इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा के अलावा स्टीव करेल, क्विंसी जोन्स, ब्यांग-हान ली, जैरेड लेटो, जुलिएन मोर, ओलिविया मान, मार्गअ रॉबी, जेसन सीगल, ऐंडी सर्किस, जे.के. सिमन्स, केरी वॉशिंगटन और रीस विदरस्पून के नाम शामिल हैं। हाल ही में हुए हॉलिवुड ‘सैग अवॉर्ड्स’ में भी बतौर प्रजेंटर पहुंचीं थीं प्रियंका चोपड़ा।

गौरतलब है कि कुछ समय से प्रियंका हॉलीवुड में छाईं हुईं हैं। पिटबुल के साथ एल्बम रिलीज करने वाली प्रियंका अमेरिकी टीवी शो ‘क्वॉन्टिको’ के जरिये अंतरराष्ट्रीय दर्शकों में अपनी जगह बनये हुये हैं। ‘क्वॉन्टिको के लिए उन्हे पीपल्स च्वाइस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें प्रियंका की हालिया बॉलिवुड फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ थी, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। प्रियंका फिलहाल प्रकाश झा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘जय गंगाजल’ को लेकर चर्चा में, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर और लीड ऐक्टर के रूप में नज़र आने वाली हैं।
Next Story