लाइफ स्टाइल

...तो इस कारण विराट - अनुष्का के रिश्ते में भी आई दरार !

Special News Coverage
1 Feb 2016 10:24 AM GMT
तो इस कारण विराट - अनुष्का के रिश्ते में भी आई दरार !


मुंबई : बॉलीवुड के लिए यह साल रिश्तों पर भारी पड़ता नज़र आ रहा है। 2016 के शुरुआत होते ही बी-टाउन की लोकप्रिय जोड़ियों के टूटने की खबरें लगातार उनके फैंस को चौंका रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कि अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के भी रिश्तों में भी दरार आ गई है।

मीडिया में आई खबरों की माने तो विराट और अनुष्का ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना शुरु कर दिया हैं। विराट और अनुष्का के बारे में कहा जा रहा था कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे। लेकिन दोनों के अलग होने की खबरें वाकई चौंका देने वाली है। दोनों बीते कुछ वर्षो से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

इस कारण विराट - अनुष्का के रिश्ते में भी आई दरार !


रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बात भी कही जा रही है कि विराट का फैन अकाउंट चलाने वाले एक प्रशंसक ने यह भी नोटिस किया है कि बीते कुछ दिनों से विराट के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तकनीकी दिक्कते हो रही है, जिसके चलते उनके अकाउंट से ऑटोमेटिकली लोग अनफॉलो और ब्लॉक हो रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी ब्रेकअप से जुड़ी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


इस कारण विराट - अनुष्का के रिश्ते में भी आई दरार

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही फरहान अख्तर और अधुना अख्तर का तलाक हुआ, कटरीना कैफ और रणबीर कपूर का भी ब्रेकअप हुआ, मलाइका और अरबाज खान के रिश्ते में भी दरार की खबरें आ रही हैं। अब इस लिस्ट में अनुष्का और विराट का नाम भी जुड़ेगा या नहीं ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।
Next Story