लाइफ स्टाइल

बर्थडे स्पेशल : 10 बातों में जानें - मॉडल से कैसे सफल अभिनेत्री बनीं दीपिका पादुकोण

Special News Coverage
5 Jan 2016 11:46 AM GMT

HAppy BirthDay Deepika Padukone



मुंबई : दीपिका पादुकोण 30 साल की हो चुकी हैं। बॉलीवुड में आए हुए उन्हें 9 साल हो चुकें हैं। इन सालों में दीपिका की जिंदगी में कई बदलाव आए, जिनके बारे में सभी जानते हैं।

दीपिका पादुकोण का जन्‍म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। बचपन से ही ऊंचे कद और कसी हुई काठी के कारण दीपिका ने मॉडलिंग जगत में अपनी जगह बना ली। यहां से कॅरियर की शुरुआत करने के बाद इन्‍होंने लिरिल, डाबर, क्‍लोजअप, लिम्‍का सरीखे कई बड़े प्रोडक्‍ट्स के लिए मॉडलिंग की। बाद में शाहरुख खान के साथ फिल्‍म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था।

बॉलीवुड की इस एक्‍ट्रेस के जीवन में और भी है बहुत कुछ जानने के लिए, आइए देखें क्‍या है खास...

Deepika Padukone

1. दीपिका बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं. बेंगलुरू में पली-बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। दीपिका ने किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था लेकिन बाद में उन्‍होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना।

2. फराह खान निर्देशित फिल्‍म 'ओम शांति ओम' में उन्‍होंने शाहरुख खान के साथ काम किया। इस फिल्‍म में उनकी खूबसूरती, उनकी शानदार अदाकारी का जादू चल गया और वो एक अभिनेत्री के तौर पर इंडस्‍ट्री में शामिल हो गई। इस फिल्म के साथ उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ।

3. दीपिका एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो किरदार में घुसकर अपने अभिनय के दम पर उस किरदार को पर्दे पर जीवंत करती है। उन्‍होंने अभी तक कई हिट फिल्‍में दी हैं जो 100 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर चुकी है।

4. उनकी सुपरहिट फिल्‍मों में 'ओम शांति ओम', 'कॉकटेल', 'फाईडिंग फैनी', 'ये जवानी है दीवानी', 'रामलीला', 'बचना ए हसीनों', 'रेस 2', 'दम मारो दम', 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस', 'हैप्‍पी न्‍यू ईयर' और 'बाजीराव मस्‍तानी' जैसी फिल्‍में शामिल है। इन फिल्मों में दीपिका ने सादगीपूर्ण किरदारों से लेकर ग्‍लैमरस किरदार निभाये।

5. दीपिका ने कई फिल्‍मों में अपने बोल्‍ड किरदारों से भी दर्शकों को हैरान किया। उन्‍होंने पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म 'तमाशा' में रणबीर कपूर संग किस सीन किया था। 'रामलीला' में भी उन्‍होंने रणवीर सिंह के साथ किस सीन किया था। इसके अलावा 'फाईडिंग फैनी', 'लव आज कल' में भी उन्‍होंने किसिंग सीन दिया है।

6. दीपिका अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में आई। पहले वे अभिनेता रणबीर कपूर के साथ डेटिंग को लेकर चर्चे में आई। लेकिन फिर अचानक दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों एकदूसरे से अलग हो गये ? फिलहाल रणबीर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं।

7. फिलहाल दीपिका अभिनेता रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्‍म 'रामलीला' में साथ काम किया था। इस फिल्‍म के बाद ही दोनों चर्चा में आये थे। दोनों ने फिर भंसाली की ही फिल्‍म 'बाजीराव मस्‍तानी' में काम किया है। दोनों की शानदार कैमेस्‍ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है।

8. दीपिका ने कभी भी अपने करियर के साथ कोई समझौता नहीं किया. 'बाजीराव मस्‍तानी' में वे एक योद्धा के किरदार में नजर आई हैं। उनका तलवारबाजी और घुड़सवारी ने दर्शकों को जरूर सिनेमाघरों की ओर खींचा है। इस फिल्‍म के बारे में दीपिका का कहना था कि इस फिल्‍म में उनका किरदार बेहद चैलेजिंग भरा था।

9. दीपिका ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई पुरस्कार अपने नाम किये। वे दो बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार जीत चुकीं हैं। इसके अलावा सबसे पसंदीदा सबसे पसंदीदा नयी हीरोइन (ओम शांति ओम) इनमें सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला का किरदार, सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक पुरस्कार (महिला), सफल भूमिका (महिला), ग्लेम नवोदित कलाकार (महिला) जैसी श्रेणियों के पुरस्कार शामिल हैं।

10. दीपिका ने अ‍भी तक महानायक अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान जैसे कई सुपरस्‍टार्स के साथ काम किया है।
Next Story