लाइफ स्टाइल

FIRST LOOK : 'फितूर' में कुछ यूं नजर आएंगी तब्बू

Special News Coverage
3 Jan 2016 11:12 AM GMT
Tabu Fitoor look



मुंबई : फिल्म 'फितूर' में तब्बू के कैरेक्टर का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी हुआ था।

अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बन रही 'फितूर' में पहली बार आदित्य और कटरीना बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म 12 फरवरी को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म चार्ल्स डिंकेस के नॉवेल 'ग्रेट एक्स्पेक्टेशन' पर बनाई गई है।

फिल्म में तब्बू 'मिस हैविशम' के रोल में नजर आएंगी। आदित्य फिल्म में साधारण कश्मीरी लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें वह तीन अलग-अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आदित्य का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है।
Special News Coverage

Special News Coverage

    Next Story