लाइफ स्टाइल

प्रियदर्शनी चटर्जी बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2016

Special News Coverage
10 April 2016 10:05 AM GMT
Priyadarshini Chatterjee


मुंबई : दिल्ली की प्रियदर्शनी चटर्जी को एफबीबी फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का विजेता घोषित किया गया है। फिल्मी सितारों और फैशन की दुनिया से भरी हस्तियों के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इसकी घोषणा की।

प्रियदर्शनी ‘मिस वर्ल्ड 2016’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने प्रथम रनर अप रही बंगलोर की सुश्रुति कृष्णा और लखनउ की पंखुरी गिदवानी को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता विजेता की घोषणा से पहले शाहरुख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फैन’ का प्रमोशन भी किया।




सुसृष्टि कृष्णा फर्स्ट रनर-अप रहीं वहीं पांखुड़ी गिडवानी सेकंड रनर-अप रहीं।


Feminamissindia

प्रतियोगिता की जूरी में संजय दत्त, यामी गौतम, अजरुन कपूर, कबीर खान, एमी जैक्शन, मिस वर्ल्ड 2015 मिरजा लालगुना, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, एकता कपूर, डिजायनर मनीष मल्होत्रा और शने पीकाक शामिल थे।

प्रियदर्शनी ने मिस इंडिया दिल्ली का खिताब जीता था। प्रियदर्शनी फिलहाल दिल्ली में रहती हैं लेकिन उनकी पढ़ाई मारिया पब्लिक स्कूल गुवाहाटी से हुई है।

प्रियदर्शनी मिस वर्ल्ड 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फर्स्ट रनरअप रहीं सुसृष्टि कृष्णा मिस इंटरनैशनल में भाग लेंगी वहीं सेकंड रनर-अप रहीं पांखुड़ी भारत की ओर से मिस ग्रैंड इंटरनैशनल ब्यूटी पेजंट का हिस्सा होंगी।
Next Story