लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा भी कर चुकीं हैं 2-3 बार खुदकुशी की कोशिश : पूर्व मैनेजर का चौंकाने वाला खुलासा

Special News Coverage
3 April 2016 3:48 PM GMT
प्रियंका चोपड़ा



मुंबई : दुनियाभर में अपने सौंदर्य और अभिनय से जलवा बिखेर रही बॉलीवुड सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा भी कभी खुदकुशी करने का प्रयास कर चुकी है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा उनके पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने किया है। प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडल (@Prakashjaaju) पर लिखा कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्ट्रगल के दौरान काफी कमजोर थी। इस दौरान उन्होंने 2-3 बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी।

जाजू ने ट्वीट कर कहा, 'प्रियंका चोपड़ा अब भले ही मजबूत लग रही हैं लेकिन संघर्ष के दिनों में वह बहुत असुरक्षित थीं। उन्होंने 2-3 बार खुदकुशी की कोशिश भी की लेकिन मैंने उन्हें रोक लिया।'

प्रकाश जाजू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका चोपड़ा भी अपने स्ट्रगल के दौरान काफी कमजोर थीं। इस दौरान उन्होंने 2-3 बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने यह दावा किया कि प्रियंका और उनके पूर्व बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के बीच काफी झगड़े होते थे। झगड़ों के बाद प्रियंका देर रात प्रकाश को फोन कर रोती थीं।




प्रकाश ने लिखा- 'एक बार प्रियंका झगड़े के बाद कार लेकर वसई चली गई थी खुदकुशी करने और एक बार बिल्डिंग की बालकनी से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन मैंने बचा लिया। एक बार तो प्रियंका को कुर्सी से बांध दिया था।'







प्रकाश ने ट्वीट किया कि असीम की मां के बेहद करीब रहीं प्रियंका ने साल 2002 में उनकी मौत के बाद बिल्डिंग की बालकनी से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने लिखा कि उसके बाद फ्लैट की सभी खिड़कियों में ग्रिल लगाए जाने तक प्रियंका को कुर्सी से बांध कर रखा गया था।
Next Story