- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रत्यूषा बनर्जी ने की...
लाइफ स्टाइल
प्रत्यूषा बनर्जी ने की खुदकुशी, पढ़ें - दर्द को बखूबी बयां करता उनका आखिरी Whatsapp स्टेटस
Special News Coverage
2 April 2016 5:52 AM GMT
मुंबई : मशहूर टीवी शो 'बालिका वधू' की 'आनंदी' प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को खुदकुशी कर ली। समझा जा रहा है कि ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से अनबन के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। प्रत्यूषा को कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस राहुल, प्रत्यूषा के कुक और उनके कुछ दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
बताया जाता है कि प्रत्यूषा ने जब खुद को फांसी लगाई तो राहुल राज सिंह घर पर नहीं थे। शाम करीब 5 बजे जब वह घर पहुंचे तो प्रत्यूषा ने दरवाजा नहीं खोला। ऐसे में जब वह किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो प्रत्यूषा को फांसी से लटकता हुआ पाया। राहुल ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और फिर प्रत्यूषा को लेकर कोकीलाबेन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उसे रिवाइव करने की कोशिश की गई, लेकिन फिर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को प्रत्यूषा के घर से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रत्यूषा अंधेरी वेस्ट में अपने दोस्तों के साथ रहती थीं और उनका परिवार मुंबई से बाहर रहता है। प्रत्यूषा झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थीं। उनकी राहुल से मुलाकात जमशेदपुर में ही एक पार्टी के दौरान हुई थी।
टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और को-स्टार्स ने जब यह खबर सुनी तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। बहुतों ने शुरुआत में इसे अप्रैल फूल का मजाक लगा। प्रत्यूषा के इस कदम उठाने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
एक्ट्रेस सारा खान ने कहा, 'मैं शॉक्ड हूं। वह एक मजबूत इरादों वाली लड़की थी। वह आत्महत्या नहीं कर सकती।' 'बिग बॉस' के प्रतियोगी रहे एजाज खान ने तो साफ तौर पर कहा कि प्रत्यूषा की हत्या की गई है, क्योंकि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती।
She was strong and cannot commit suicide- Actress Dolly Bindra on Pratyusha Banerjee pic.twitter.com/M3wIEfykkK
— ANI (@ANI_news) April 1, 2016
प्रत्यूषा की करीबी दोस्त काम्या पंजाबी ने कहा, 'मुझे नहीं पता उसने यह कदम क्यों उठाया? वह जिंदगी को आसान समझने वाली लड़की थी। मैं कुछ नहीं कह सकती, कुछ भी नहीं। वह चली गई और हमें रोने के लिए छोड़ गई।'
बॉलीवुड निर्माता तनुज गर्ग ने ट्वीट किया, 'भयानक, प्रत्यूषा बनर्जी के बारे में भयानक खबर। एक बार उनसे पार्टी में में मिला था।' बिग बॉस के सह प्रतियोगी कुशाल टंडन ने लिखा, 'खबर बहुत दुखद है। मैं जानता हूं कि जिंदगी कठिन है, लेकिन आपको ऐसा करने की क्या जरूरत है? वह बहुत कम उम्र की थीं। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ होगा। इस समय उनके परिवार के लिए दुआ कर रहा हूं।' मॉडल-ऐक्ट्रेस गौहर खान ने ट्वीट कर उनकी मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रत्यूषा बनर्जी का अगर आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस था, 'मर के भी मुंह तुझसे ना मोड़ना'।
Special News Coverage
Next Story