अटकलें : 22 साल की इस मीडिया स्टूडेंट को डेट कर रहे हैं अनुराग कश्यप !

मुंबई : जाने-माने डायरेक्टर अनुराग कश्यप एक बार फिर अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में हैं। पहले आरती बजाज और फिर कल्कि कोचलिन के साथ शादी टूटने के बाद अब वो कथित तौर शुभ्रा शेट्टी नामक एक मीडिया स्टूडेंट को डेट कर रहे हैं, जिसकी उम्र सिर्फ 22 साल है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुभ्रा शेट्टी मीडिया स्टूटेंड हैं और पिछले साल मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद फिलहाल अनुराग की प्रोडक्शन कंपनी 'फैंटम फिल्म्स' के साथ काम कर रही हैं। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अनुराग और शुभ्रा लिव-इन में रह रहे हैं।
अनुराग ने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। डिजाइनर मसाबा की शादी में भी शुभ्रा मौजूद थीं और अनुराग ने उनकी ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'Hottie at the wedding'।

अनुराग ने इंस्टाग्राम पर शुभ्रा की यह फोटो शेयर कर उन्हें हॉटी कहा था।
हालांकि 43 वर्षीय अनुराग ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है। साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जाहिर की है।
Next Story