लाइफ स्टाइल

सनी देओल की ‘घायल वंस अगेन’ ने पहले वीकएंड बनाया कमाई का रिकॉर्ड

Special News Coverage
8 Feb 2016 10:05 AM GMT
‘घायल वंस अगेन’ ने पहले वीकएंड बनाया कमाई का रिकॉर्ड


मुंबई : इस शुक्रवार रिलीज हुई सनी देओल के एक्शन से सजी 'घायल वंस अगेन' कमाई के मामले में सबको चौंका रही है। पहले दो दिन में फिल्म के 14.85 करोड़ कमाने के बाद सनी देओल समेत फिल्म से जुड़े दूसरे लोगों की बांछे खिल गईं। जी हाँ ! सनी देओल की ‘घायल वंस अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम जो दिखाया है।

पहले दो दिन 14.85 करोड़ कमाने वाली घायल वंस अगेन ने तीसरे दिन भी कमाई की रफ्तार बनाए रखी। फिल्म ने तीसरे दिन 8.40 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में फिल्म की पहले वीकएंड की कमाई 23.25 करोड़ हो गई है।





2001 में आई 'गदर' और 'इंडियन' के बाद सनी देओल की कोई फिल्म बड़ी हिट नहीं रही है। ऐसे में 15 साल बाद सनी की कोई फिल्म बड़ी हिट की तरफ बढ़ रही है। सनी देओल के साथ फिल्म में सोहा अली खान और चार युवा कलाकार भी हैं, लेकिन फिल्म पूरी तरह सनी देओल के कंधो पर ही टिकी है।

फिल्म में चार युवा रिषभ अरोड़ा, शिवम पाटिल, डायना खान और आंचल मुंजाल भी नजर आ रहे हैं। खास यह कि सनी देओल फिल्म में इन युवाओं के लिए आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं और जबरदस्त एक्शन भी दिखा रहे हैं। इस बार भी घायल का मुख्य विषय अच्छाई और बुराई की जंग ही है। ‘घायल वंस अगेन’ में सनी देओल, सोहा अली खान के अलावा ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा जैसे बड़े सितारे भी हैं।
Next Story