
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ‘घायल वंस अगेन’ ने...
लाइफ स्टाइल
‘घायल वंस अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी दिखाया दम, जानिए कितना कमाया
Special News Coverage
7 Feb 2016 2:24 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। ‘घायल वंस अगेन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.20 करोड़ रु. की कमाई की थी। वो दूसरे दिन भी जारी है, जी हाँ ! सनी देओल की ‘घायल वंस अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी दम दिखाया है।
फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ‘घायल वंस अगेन’ ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.65 करोड़ रूपए की जबर्दस्त कमाई की है। इस तरह फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 14.85 करोड़ हो गई है।
#GhayalOnceAgain Fri 7.20 cr, Sat 7.65 cr. Total: ₹ 14.85 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 7, 2016
हालांकि शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन फिल्म ने अपनी कमाई बरकरार रखी। निर्माता फिल्म से पहले वीकएंड पर 20 करोड़ से ज्यादा कमाई की उम्मीद कर रह हैं।
फिल्म में चार युवा रिषभ अरोड़ा, शिवम पाटिल, डायना खान और आंचल मुंजाल भी नजर आ रहे हैं। खास यह कि सनी देओल फिल्म में इन युवाओं के लिए आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं और जबरदस्त एक्शन भी दिखा रहे हैं। इस बार भी घायल का मुख्य विषय अच्छाई और बुराई की जंग ही है। ‘घायल वंस अगेन’ में सनी देओल, सोहा अली खान के अलावा ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा जैसे बड़े सितारे भी हैं।
Next Story