लाइफ स्टाइल

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल, आपने देखा क्या?

Special Coverage News
13 May 2019 1:38 PM GMT
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल, आपने देखा क्या?
x
कबीर सिंह एक मेडिकल के छात्र की कहानी है। जो कि प्यार में असफल होने के बाद अजिब तरह के व्यवहार करने लगते हैं?
मुंबई : साउथ की सुपरहिट फिल्म अर्जून रेड़ी की रिमेक कबीर सिंह का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। वो कबीर सिंह बने हैं तो वहीं कियारा कबीर की गर्लफ्रेंड प्रीति के रोल में नजर आएंगी। ट्रेलर की शुरुआत में ही शाहिद को शराब, ड्रग्स का नशा करते हुए और बेहद हिंसक बताया है। इसे देखकर उड़ता पंजाब की याद आ जाएगी।

कबीर सिंह एक मेडिकल के छात्र की कहानी है। जो कि प्यार में असफल होने के बाद अजिब तरह के व्यवहार करने लगते हैं। ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के बीच में कबीर की पहले की कहानी भी दिखाई गई है जिसमें वो कियारा के साथ अच्छे रिश्ते में थे। इनमें कबीर प्रीति से बेहद प्यार करने वाले इंसान हैं। इन दोनों के ब्रेकअप के बाद ही कबीर खुद को बर्बाद करने पर आमादा हो जाते हैं।

फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रिमेक है। तेलुगु वर्जन में विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। फिल्म ब्लॉक बस्टर साबित हुई थी। ट्रेलर लॉन्च में शाहिद ने बताया की कबीर के हिंसक रोल के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा है। शाहिद ने बताया कि मेरा वजन 71 -72 किलो था लेकिन इस फिल्म के लिए मैंने अपना वजन बढ़ाकर 76-77 किलो कर लिया। फिल्म में कई मेरे कई ऐसे सीन्स हैं जिनमें मैं अकेले कमरे बैठा हुआ हूं, बेहूदा कपड़े पहने हैं और शराब पी रहा हूं।

आप भी देखिए- ट्रेलर



Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story