लाइफ स्टाइल

अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज, जानें- पूरा मामला

Special Coverage News
29 March 2019 10:29 AM GMT
अमीषा पटेल पर 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज, जानें- पूरा मामला
x
बिजनेस पार्टनर ने व्हाट्सएप चैट पर अमीषा की राजनीतिक रसूख वाले नेताओं वगैरह के साथ फोटोज शेयर कर धमकाने लगे?

मुंबई : एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर एक बार फिर से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एक फिल्म प्रोड्यूसर ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर पर 2.5 करोड़ रुपए को वापस न करने का आरोप लगाया है। ऐसे में फिल्ममेकर ने अमीषा और कुणाल पर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला रांची लोअर कोर्ट में है। झारखंड के प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह उन्हें कोर्ट में घसीट चुके हैं। अमीषा पर ढाई करोड़ न लौटाने के आरोप हैं। वह अजय ने अमीषा को दिए थे। अमीषा उसे देसी मैजिक की मेकिंग और पब्लिसिटी में लगाने वाली थी।

अजय कुमार सिंह के मुताबिक, 'अमीषा के खिलाफ अगले दस दिन में गैरजमानती वारंट जारी हो सकता है। उन्होंने पिछले साल फिल्म के लिए पैसे लिए थे। हमारी एग्रीमेंट इस बात को लेकर हुई थी कि फिल्म बनने के बाद पूरे पैसे लौटाए जाएंगे। सितंबर में अमीषा ने तीन करोड़ के चेक दिए, मगर वे बाउंस हुए।

उसके बाद उनसे पैसे वापस मांगे तो उन्होंने टालना शुरू कर दिया। उनके बिजनेस पार्टनर ने व्हाट्सएप चैट पर अमीषा की राजनीतिक रसूख वाले नेताओं वगैरह के साथ फोटोज शेयर करने लगे। उसके जरिए वे हमें धमका रहे थे कि कोर्ट या मीडिया में जाने से कुछ निकलने वाला नहीं।'

बहरहाल, मैं कोर्ट में गया। वहां से हमें इंसाफ मिलने की उम्मीद है। कोर्ट में जाने से पहले हमने उन्हें कई बार लीगल नोटिस भी भेजा। उसका उन्होंने जवाब भी नहीं दिया। तब हम कोर्ट गए थे। अब उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है।

Next Story