लाइफ स्टाइल

अर्जुन कपूर का अपकमिंग फिल्म का First Look, ट्वीट कर किया शेयर

Ekta singh
31 Oct 2017 7:37 AM GMT
अर्जुन कपूर का अपकमिंग फिल्म का First Look, ट्वीट कर किया शेयर
x
फिल्म में वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट के ऑफिसर बने हैं. अर्जुन के इस पहले लुक में वो ख़ाकी वर्दी में ज़रूर हैं लेकिन उनके कंधे पर स्टार नहीं है.

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी सुपरहिट फिल्‍म 'इश्‍कजादे' की परिणीति चोपड़ा के साथ जोड़ी बनाते नजर आएंगे. यह जोड़ी फिल्‍म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगी, जिसमें अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया है. इस फिल्‍म के अपने पहले लुक में अर्जुन पुल‍िस की वर्दी में नजर आ रहे हैं. इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर एक 30 साल के हरियाणवी पुलिसवाले की भूमिका में नजर आएंगे. अपने इस पहले पोस्‍टर में अर्जुन गुस्‍से वाले लुक में नजर आ रहे हैं.

अर्जुन ने एक ट्विट कर बताया है कि उन्होंने पुलिस यूनिफॉर्म में अपनी तस्वीर शेयर की है. फिल्म में वो दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट के ऑफिसर बने हैं. अर्जुन के इस पहले लुक में वो ख़ाकी वर्दी में ज़रूर हैं लेकिन उनके कंधे पर स्टार नहीं है. यश राज बैनर तले बन रही इस फिल्‍म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी निर्देशित कर रहे हैं. इस फिल्‍म के लिए अर्जुन ने अपने लुक में काफी बदलाव किए हैं. इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं.

हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में आये अर्जुन कपूर ने बताया था कि अगले 10 दिनों में वो इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग उत्तर भारत में होगी और 2 महीने चलेगी. अर्जुन ने ये भी बताया था कि इस समय भारत और इंडिया की बात की जाती है. यह फिल्म भी उसी के बारे में है कि कैसे भारत और इंडिया के बीच में विरोधाभास है. पहले के भारत ने आज के इंडिया और उसके समाज पर क्या असर डाला है ये उसी से जुड़ी कहानी है.

बता दे अर्जुन ने फिल्म में अपने किरदार को समझने के लिए दिल्ली में कई पुलिस ऑफिसर्स से मुलाकात की और अपने रोल में ढलने के लिए 10 दिनों तक काफी तैयारी की. फिल्म में अर्जुन कपूर का लुक देखने के बाद फैंस को अब परिणीति चोपड़ा के लुक का इंतजार रहेगा. परिणीति चोपड़ा दिवाली पर रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजडर आई हैं. वहीं अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में दिखाई दिए थे.

Next Story