लाइफ स्टाइल

अर्जुन-मलाइका की शादी की तैयारियां शुरू, इस दिन लेंगे सात फेरे!

Special Coverage News
10 Jan 2019 6:42 AM GMT
अर्जुन-मलाइका की शादी की तैयारियां शुरू, इस दिन लेंगे सात फेरे!
x
रिपोर्ट में अर्जुन-मलाइका दोनों की शादी की डेट भी आ गई है।

मुंबई : बॉलीवुड में इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के खूब चर्चे हो रहे है। दोनों की लवस्टोरी मीडिया में खूब छाई हुई है। अबतक तो दोनों एक दूसरे से छुप छुप कर मिलते थे। लेकिन अब शायद दोनों समझ चुके हैं कि इश्क छुपाए छुपता नहीं है। इसीलिए अब दोनों खुलेआम साथ नजर आते है। कभी दोनों मूवी डेट पर जाते हैं तो कभी लॉन्ग ड्राइव पर नजर आते हैं। दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है. अब दोनों की शादी को लेकर खबरें आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। रिपोर्ट में दोनों की शादी की डेट भी आ गई है।

कहा जा रहा है कि दोनों मार्च के आखिर में शादी कर लेंगे। मलाइका ने अपनी पूरी टीम को अपनी शादी की तैयारी के बारे ने बता दिया है। इस खबर का खुलासा मलाइका की टीम के एक सदस्य ने कर दिया है। मलाइका अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखने वाली हैं। वो नहीं चाहती हैं कि उनकी और अर्जुन की शादी को लेकर मी़डिया में कवरेज मिले।

वहीं शादी के बाद वो और अर्जुन मुंबई एक आलीशान रिसेप्शन करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ना मलाइका ने और ना ही अर्जुन ने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है। दोनों की शादी को लेकर मीडिया में भी खूब जोरों से खबरें है। वहीं बीते दिनों ही करण जौहर ने इशारों ही इशारों में इनकी शादी को कंफर्म कर दिया है। वैसे भी दोनों के रिश्ते को अर्जुन के परिवार से लगभग हरी झंडी मिल ही चुकी है।

हालांकि खान खानदान में मलाइका के रिश्ते को मंजूर नहीं किया जा रहा है। सिवाय सलमान के मलाइका की सबसे बात होती है। सलमान को मलाइका-अर्जुन का रिश्ता फूटी आंख नहीं सुहा रहा है। अब जो भी हो 12 साल बड़ी मलाइका से शादी करने के लिए अर्जुन भी रेडी है। मलाइका का 2017 में ही अरबाज़ खान से तलाक हो गया है। हालांकि सेपरेशन के बाद दोनों ही एक दूसरे के दोस्त है और बेटे की खातिर मिलते भी रहते है. अब देखना ये है कि मलाइका अर्जुन के नाम की मेहंदी कब लगाती हैं।

Next Story