लाइफ स्टाइल

शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, आप भी देखिए- PHOTOS

Special Coverage News
18 Nov 2018 5:53 AM GMT
शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका-रणवीर, आप भी देखिए- PHOTOS
x
दोनों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
मुंबई : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी कर ली है। इटली में शादी के बाद अब दोनों मुंबई में वापस आ गए हैं। दोनों की एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। दीपिका ने जहां क्रीम कलर का सूट पहना है, वहीं रणवीर सिंह ने भी क्रीम कलर के आउटफिट के ऊपर रेड कलर की जैकेट पहनी है।

दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।

इटली में हुई शादी में उनके परिवार के लोग, दोस्त और कुछ ही मेहमान उपस्थित थे मगर दीपिका और रणवीर सिंह ने इस ख़ुशी में अपने पूरे स्टाफ को शामिल किया। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों सितारों ने अपने स्टाफ को भी उतना ही सम्मान दिया जितना कि बाकी गेस्ट को। खबरों की माने तो दीपिका और रणवीर ने उन सभी के लिए अपनी ओर से हर रस्म के लिए ड्रेस बनवाए। हर लम्हे उनकी सुरक्षा में लगे रहने वाले अपने बॉडीगार्ड्स को भी उन्होंने स्पेशल फील करवाया। वे सभी यहां ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए।




दरअसल, दीपिका और रणवीर दोनों ही अपने बॉडीगार्ड्स के साथ परिवार के लोगों से ज्यादा वक्त गुजारते हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने उन लोगों को भी अपनी शादी में खास महसूस करवाया।




तस्वीर में उनके शानदार कपडे और उनके मुस्कुराते चेहरे इस बात का सबूत हैं कि उन्हें भी स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया।

Next Story