- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- #DeepVeerKiShaadi :...
#DeepVeerKiShaadi : एक-दूसरे के हुए दीपिका-रणवीर, देखें शादी की सबसे पहली तस्वीरें
मुंबई : साल 2018 की सबसे बड़ी शादी इटली के लेक कोमो में संपन्न हो गई है. बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे. सिंधी और कोंकणी रस्मों से शादी कर वे पति-पत्नी बन गए हैं. शादी को प्राइवेट रखा गया. दोनों रीति रिवाजों से शादी पूरी होने के बाद कपल ने पहली बार ऑफिशियल तस्वीरें शेयर की हैं. दुल्हा-दुल्हन बने रणवीर-दीपिका की इन ब्राइडल तस्वीरों का फैंस को लंबे समय से इंतजार था.
शेयर होने के बाद तस्वीरें कुछ ही सेकेंड में वायरल हो गईं. दीपिका के ट्विटर अकाउंट पर 21 मिनट में करीब 21 हजार से ज्यादा लोगों ने तस्वीरों को पसंद किया. करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया.
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) November 15, 2018
दोनों ने कोंकणी अंदाज़ में शादी करने के बाद अब सिंधी रीति रिवाज से शादी की. भारतीय रीति रिवाज के अनुसार शादी सम्पन्न हुई है.
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 15, 2018
खास बात यह है कि रणवीर के रीति रिवाज के अनुसार आज शादी हो रही है और दीपिका पादुकोण ने लाल रंग का साब्यसाची का डिजायनर लहंगा पहना तो रणवीर सिंह सब्यसाची के ही डिजायनर शेरवानी में नजर आये. दीपिका ने लहंगे के साथ बिंदी, माथा पट्टी और जड़ाऊ लहंगा पहना. गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका ने पूरी शादी में अपने परिधान में कलर कोर्डिनेशन का पूरा ख्याल रखा. दोनों हर एक रस्म में एक दूसरे के साथ मिलते जुलते कलर वाले परिधान ही पहने. जानकारी के मुताबिक रणवीर ने अनिल कपूर और गोविंदा के हिट सॉन्ग्स पर डांस करते हुए ग्रेंड एंट्री ली।
भारत के समयानुसार तीन बजे आनंद कराज सेरेमनी की शुरुआत हुई. दीपिका पादुकोण की तस्वीर भले ही अब तक सामने नहीं आयी हो, लेकिन उनकी स्टाइलिस्ट शालीना ने अपनी तस्वीर शेयर की है. रणवीर की कजिन सिस्टर सौम्या हिन्ग्रोनी ने भी एक तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की है. 2.50 बजे बारात वहां पहुंच चुकी थी. खास बात यह भी रही कि सभी अतिथियों को वाटर मार्ग के माध्यम से वेन्यू तक पहुँचाया गया.
बता दें कि सिन्धी शादियों में आनंद कराज एक अहम् रिवाज है जिसमें वर वधू की शादी होती है. रणवीर और दीपिका के इटली के लेक कोमो के वेडिंग वेन्यु को आज की शादी के लिए लाल रंग के गुलाबों से सजाया गया था. चूंकि लाल गुलाब रणवीर और दीपिका दोनों को ही पसंद हैं. इसलिए उनके वेन्यु को गुलाब के गुलदस्ते की तरह सजाया गया था. वहीं कुछ जगहों को सफ़ेद गुलाबों से भी सजाया गया था, रणवीर और दीपिका अब पूरी तरह एक हो चुके हैं.