लाइफ स्टाइल

दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Arun Mishra
5 Sep 2018 11:17 AM GMT
दिलीप कुमार की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
x
डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

मुंबई : मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ जाने पर उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। हालांकि, लीलावती अस्पताल के डायरेक्टर आॅफ आॅपरेशंस, अजय पांडे की मानें तो चिंता की कोई बात नहीं है। दिलीप कुमार यहां रूटीन चेकअप के लिए हैं।

वहीं फिल्म अभिनेता के ट्विटर पेज के जरिए भी उनकी तबीयत में सुधार की बात कही गई है।



इससे पहले भी दिलीप कुमार को अगस्त के पहले वीक में भर्ती कराया गया था। पहले उनकी डिहाइड्रेशन के चलते तबीयत बिगड़ गई थी। ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर ऐक्टर की तबीयत बीते कुछ वर्षों से ठीक नहीं चल रही है।

Arun Mishra

Arun Mishra

Sub-Editor of Special Coverage News

Next Story