लाइफ स्टाइल

अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें- क्या है पूरा मामला?

Special Coverage News
22 Jan 2019 8:26 AM GMT
अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें- क्या है पूरा मामला?
x
आदित्य के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कार मैकेनिक ने एफआईआर दर्ज करवाई है।

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। इस बार आदित्य के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक कार मैकेनिक ने एफआईआर दर्ज करवाई है। मैकेनिक का आरोप है कि आदित्य पंचोली ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

मोहसिन कादर राजपकर नाम के एक कार मेकैनिक ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि मार्च 2017 में आदित्य पंचोली ने उन्हें अपनी कार की सर्विसिंग के लिए घर बुलाया था। उनकी गाड़ी बिल्कुल नहीं चल रही थी इसलिए उसे जुहू के सर्विस सेंटर ले जाया गया। हालांकि, एक्विपमेंट की कमी की वजह से गाड़ी की सर्विसिंग नहीं हो पाई और लैंड क्रूजर को दिल्ली भेजना पड़ा। फरवरी 2018 में गाड़ी वापस मुंबई आ गई। इन सब में करीब 2 लाख 80 हजार रुपये का खर्च आया था।

जब गाड़ी को आदित्य के घर ले जाया गया तो उन्होंने बदतमीजी की। फोन पर उन्होंने गाली-गलौज भी की। पुलिस का कहना है कि इस बारे में जांच की जा रही है। आरोपों के बारे में आदित्य पंचोली से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह सब झूठ है। वह सारा पेमेंट कर चुके हैं और उनके पास बैंक स्टेटमेंट भी है। उन्होंने ही मेरी गाड़ी को 1 साल तक बिना वजह अपने पास रखा।



गौरतलब हो कि आदित्य पंचोली को विवादों में घिरने की पुरानी आदत है इससे पहले भी वो कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। एक समय में वो कंगना रनौत के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहे। कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि- आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई थी। इसके अलावा कंगना जिस वक्त बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं, उसी दौरान आदित्य पंचोली के साथ उनके रिलेशनशिप की भी खूब चर्चा चल रही थी। आदित्य पांचोली ने कंगना के खिलाफ मानहानी का भी केस किया था।

Next Story