लाइफ स्टाइल

ड्रग्स मामले में फंसे एक्टर एजाज खान, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arun Mishra
23 Oct 2018 6:45 AM GMT
ड्रग्स मामले में फंसे एक्टर एजाज खान, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
सूत्रों के मुताबिक जब एजाज को पकड़ा गया तब भी वो नशे की हालत में ही थे। उन्हें नवी मुम्बई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार है।
मुंबई : बिग बॉस 8 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले बॉलीवुड एक्टर और टीवी अभिनेता एजाज खान को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक एजाज को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है। ट्वीट में दी गई जानकारी के मुताबिक एजाज खान को कल रात को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें नार्कोटिक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है और आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

बता दें कि एजाज खान कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शो में नजर आ चुके हैं। एजाज खान ने रक्त चरित्र, नायक और रब जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, टीवी सीरियल 'क्या होगा निम्मो का', 'फियर फैक्टर', कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' आदि में भी नजर आ चुके हैं। बता दें कि एजाज को खास पचान बिग बॉस के दौरान मिली थी। घर में एजाज काफी कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए थे।



सूत्रों के मुताबिक जब एजाज को पकड़ा गया तब भी वो नशे की हालत में ही थे। उन्हें नवी मुम्बई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गिरफ्तार है। एक्टर के पास से पुलिस को 8 एक्सटेसी टेबलेट के मिले हैं। जिसका वजन 2.3 ग्राम हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तकरीबन 2.2 लाख है। पुलिस को खबर मिली थी कि नवी मुंबई के स्टार होटल में रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और एक्टर को गिरफ्तार किया। नवी मुंबई पुलिस द्वारा एजाज खान से अभी पूछताछ की जा रही है।

Next Story