लाइफ स्टाइल

ऋतिक के फिटनेस वीडियो पर EX वाइफ सुजैन खान ने किया ये कमेंट

Special Coverage News
20 April 2019 11:35 AM GMT
ऋतिक के फिटनेस वीडियो पर EX वाइफ सुजैन खान ने किया ये कमेंट
x
साल 2014 में ही दोनों अलग हो गए थे। डिवोर्स ले चुके ऋतिक और सुजैन में अक्सर साथ दिखते हैं

मुंबई : ऋतिक रोशन और सुजैन खान डिवोर्स के बाद भी एक दूसरे के कितने करीब हैं ये किसी से छुपा हुआ नहीं है। बच्चों की खातिर दोनों फिर करीब आ चुके हैं। साल 2014 में ही दोनों अलग हो गए थे। डिवोर्स ले चुके ऋतिक और सुजैन में अक्सर साथ दिखते हैं। आए दिन ये खबरें आती हैं कि बच्चों की खातिर ऋतिक सुजैन दोबारा शादी कर सकते हैं। लेकिन दोनों अबतक दोबारा शादी के बंधन में नहीं बंधे है। पर हां अक्सर ये साथ नजर आते रहते है।

हाल ही में ऋतिक ने अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया। वीडियो को उनके लाखों फैंस ने लाइक किया है और उस पर अच्छे कमेंट्स किए हैं लेकिन उसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचा सुजैन के कमेंट ने।



सुजैन ने लिखा कि तुम 20 साल पहले से कहीं ज्यादा हॉट अब दिखते हो। ऋतिक के वर्कआउट वीडियो पर सुजैन का ये कमेंट काफी चर्चा में है। भले ही दोनों अब एक साथ नहीं रहते लेकिन दोनों के बीच अब भी गजब की केमिस्ट्री है। हर कदम पर दोनों एक दूसरे का साथ निभाते हैं।

तलाक के 4 साल बाद भी ऋतिक रोशन और सुजैन की दूरियां कम नहीं हुई हैं। अक्सर दोनों साथ में स्पॉट में किए जाते हैं। कुछ दिन पहले ही ऋतिक रोशन और एक्स वाइफ सुजैन और अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आए। ऋतिक रोशन अपने दोनों जुड़वा बच्चे रिहान और रिधान समेत सोनाली बेंद्रे की फैमिली के साथ लंच डेट पर नजर आए।

ऋतिक और सुजैन तलाक के बाद भी अपने बच्चों की खातिर आए दिन साथ दिखते हैं। अक्सर दोनों अपने बच्चों के साथ डिनर पर जाते हैं। मूवी देखते हैं और साल में कम से कम चार बार वेकेसन्स पर जाते हैं। बता दें कि ऋतिक औऱ सुजैन ने साल 2000 में सुजैन से शादी की थी। लेकिन साल 2014 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। पहले ये खबर भी आई थी कि ऋतिक -सुजैन के डिवोर्स का उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। दोनो बेटे रिहान और रिदान का स्वभाव बिल्कुल बदल गया है।

लेकिन रिहान और रिदान की ख़ुशी के लिए ही रितिक ने डिवोर्स के बाद भी सुज़ैन के साथ वेकेशंस मनाना जारी रखा और उनसे मिलना जुलना बंद नहीं किया। अब आए दिन ऋतिक अपने बच्चों के साथ नजर आते हैं। उनके साथ घूमने जाते हैं।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story