
- Home
- /
- विविध
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इरफ़ान खान जल्द ही लंदन...
इरफ़ान खान जल्द ही लंदन से इलाज करा कर भारत लौटेंगे .

नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लदंन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। समय-समय पर पोस्ट शेयर कर इरफान ने अपनी सेहत के बारे में फैंस को जानकारी दे रहे हैं। इसी बीच उनके फैंस लिए एक अच्छी खबर आई है। बताया जा रहा है कि अब इरफान की सेहत में सुधार हो रहा है। खबरों के मुताबिक इरफान ने 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल में मुख्य भूमिका के लिए हामी भर दी है। फिल्म को होमी अडजानिया डायरेक्ट करेंगे। इससे ये कहा जा सकता है कि इरफान की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है और वो जल्द ही देश लौटेंगे
बता दें कि इरफान ने AIB की वेब-सीरीज 'गोरमिंट' छोड़ दी है। इस सीरीज को अमेजॉन प्राइम के बैनर के तले बनाया जा रहा था लेकिन बीमारी के चलते उन्होंने इससे किनारा कर लिया था। इसकी जानकारी इरफान ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए दी थी। वहीं अब उनकी 'हिंदी मीडियम' में वापसी उनके फैंस के लिए काफी खुशी वाली बात है।