लाइफ स्टाइल

कलंक फर्स्ट लुक, करण जौहर ने कहा, 40 के दशक की यात्रा शुरू, वरुण धवन और संजय दत्त ने शेयर किया पहला लुक

Special Coverage News
7 March 2019 1:17 PM GMT
कलंक फर्स्ट लुक, करण जौहर ने कहा, 40 के दशक की यात्रा शुरू, वरुण धवन और संजय दत्त ने शेयर किया पहला लुक
x
ये अशांत रिश्तों और अनंत प्रेम की कहानी है। कल से 40 के दशक की यात्रा शुरू होती है।

मुंबई : करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कलंक' साल की उन फिल्मों में से एक है जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और संजय दत्त मुख्य किरदारों में हैं। बेहतरीन स्टार कास्ट से भरी इस फिल्म का पहला लुक बुधवार को धर्मा प्रोडक्शन ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया। साथ ही वरुण धवन ने भी फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया।

करण ने फिल्म की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की।इस तस्वीर में एक लड़का और लड़की शिकारे पर बैठे हुए हैं। शिकारा पानी में कमल के फूलों के बीच चल रहा है। कलंक की पहली तस्वीर बेहद खूबसूरत है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है।

करण ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए एक भावुक मेसेज लिखा-'एक फिल्म जो मेरे दिल और दिमाग में 15 साल पहले पैदा हुई थी। एक ऐसी फिल्म जिस पर मैं विश्वास करता हूं। ये वो आखिरी फिल्म है जिस पर मेरे पिता ने हमें छोड़ने से पहले काम किया था। मैं कई सालों तक उनके सपने को पूरा नहीं कर सका, लेकिन आज उनकी इच्छा को पूरा कर रहा हूं। ये अशांत रिश्तों और अनंत प्रेम की कहानी है। कल से 40 के दशक की यात्रा शुरू होती है। मुझे उम्मीद है कि आप हमारा साथ देंगे।'



Next Story