- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
- Home
- /
- मनोरंजन
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- विकास बहल मामले में...
विकास बहल मामले में कंगना ने सोनम कपूर को दिया ऐसा करारा जवाब, पढ़िए- क्या बोला?
मुंबई : डायरेक्टर विकास बहल पर लगे सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों को लेकर अब बॉलीवुड की दो टॉप ऐक्ट्रेस सोनम कपूर और कंगना रनौत के बीच 'जंग' छिड़ गई है। कंगना द्वारा बहल पर लगाए गए आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सोनम ने कहा था कि कई बार उन्हें सीरियसली लेना मुश्किल हो जाता है। इसके बाद कंगना ने जोरदार पलटवार किया है। कंगना ने सोनम पर 'परिवार की वजह से पहचान' का तंज भी कसा।
7 अक्टूबर को बॉलिवुड की ग्लैमरस गर्ल सोनम कपूर बेंगलुरु में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं, जिसका नाम था 'वी द वुमन'। यहीं उनसे विकास बहल पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों के बारे में भी सवाल किया गया। सोनम ने कहा कि जो भी हुआ वह बहुत ही निराशाजनक और भद्दा था। सोनम से जब कंगना रनौत के विकास बहल पर लगाए आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह (कंगना) काफी कुछ कहती है और कई बार उन्हें सीरियसली लेना भी मुश्किल हो जाता है। हालांकि, सोनम ने साथ ही यह भी कहा कि वह कंगना के साहस से काफी प्रभावित हैं।
So Sonam Kapoor has license of trusting some women&some she won't. What makes her unsure of my claims?...I'm not known because of my dad,earned my credibility after struggling for a decade:K Ranaut on S Kapoor's statement over Ranaut's sexual harassment allegations on #VikasBahl pic.twitter.com/Ci273oEN4b
— ANI (@ANI) October 8, 2018
सोनम के कॉमेंट के बाद अब बारी आई कंगना की। एएफपी को दिए बयान में कंगना ने कहा है, 'तो सोनम कपूर को इस बात का लाइसेंस मिल गया है कि वह कुछ महिलाओं पर भरोसा करें और कुछ पर नहीं? मेरे दावों पर भरोसा न करने वाली वह कौन होती हैं? मैं अपने डैड की वजह से नहीं जानी जाती हूं। बरसों तक स्ट्रगल के बाद मैंने लोगों का यह भरोसा पाया है।'
कंगना मीडिया से बातचीत में यहां तक कह चुकी हैं कि सोनम न तो अच्छी ऐक्ट्रेस हैं और न ही अच्छी वक्ता और ऐसे लोगों को मेरा मजाक उड़ाने का हक कौन देता है। बता दें कि विकास बहल के साथ 'क्वीन' में कंगना काम कर चुकी हैं और वह पिछले दिनों खुलासा कर चुकी हैं कि सेट पर वह उनके साथ सेक्स की बातें किया करते थे।
बताना चाहेंगे कि इस #MeToo की शुरुआत तब हुई जब तनुश्री और नाना विवाद के बीच एक महिला ने डायरेक्टर विकास बहल पर सेक्शुअल हैरसमेंट के चौंकाने वाले आरोप लगाए। इसी के बाद कंगना ने भी आगे बढ़कर उनका साथ दिया और अपनी बातें रखीं। नीचे पढ़िए, पूरा मामला।