लाइफ स्टाइल

राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 की उम्र में देहांत, लंबे वक्त से थीं बीमार

Arun Mishra
1 Oct 2018 3:51 AM GMT
राजकपूर की पत्नी कृष्णा कपूर का 87 की उम्र में देहांत, लंबे वक्त से थीं बीमार
x
कृष्णा कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर डूब गई।

मुंबई : बॉलीवुड जगत के दिग्गज अभिनेता रहे राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह निधन हो गया। वह 87 साल की थीं। कृष्णा राज कपूर लम्बे वक़्त से बीमार चल रही थी. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।




कृष्णा कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड जगत में शोक की लहर डूब गई। बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कृष्णा कपूर ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस बात की जानकारी बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने लिखा, मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है। कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।



Next Story