लाइफ स्टाइल

Confirm! रणवीर-दीपिका की शादी की डेट हुई फिक्स, ये रहा पूरा वेन्यू!

Arun Mishra
14 Aug 2018 8:44 AM GMT
Confirm! रणवीर-दीपिका की शादी की डेट हुई फिक्स, ये रहा पूरा वेन्यू!
x
बॉलीवुड के सबसे चहेते लव बर्ड्स रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण अब जल्द ही एक होने जा रहे हैं?

मुंबई : बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक रणवीर और दीपिका की जोड़ी की शादी की डेट सामने आने की खबरें आ रही हैं पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे। रणवीर सिंह लंबे समय से दीपिका के साथ शादी करने के लिए बेताब है। खबर आई है कि इस साल नवंबर में इटली के लेक कोमो, लोम्बार्डी में शादी रचाएंगे। अब लीजिए एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी 20 नवंबर को होगी।

हाल ही में एक लीडिंग रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों 20 नवंबर को शादी करेंगे। इनकी शादी भी अब एक एक्टर ने कंफर्म कर दी है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि कबीर बेदी है। जी हां, हाल ही में कबीर बेदी ने दोनों की शादी कंफर्म की है कि दोनों नवंबर में इटली में शादी रचाएंगे।



हाल ही में कबीर बेदी ने ट्विटर पर इस कपल को बधाईयां दी हैं। ऐसे में अब कोई गुंजाईश ही नहीं है कि दोनों इस साल शादी नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को दोनों कुछ फैमिली और फ्रैंड्स के साथ इटली में शादी रचाएंगे। इसके बाद दोनों मुंबई में आकर एक ग्रांड रिसेप्शन देंगे। फिलहाल दोनों की शादी का सभी को इंतजार है।


Next Story