लाइफ स्टाइल

Sadak2Trailer : 'सड़क 2' में दिखा भरपूर संस्पेंस और रोमांस, बदले की कहानी है संजय दत्त आलिया-आदित्य की यह फिल्म

Arun Mishra
12 Aug 2020 6:30 AM GMT
Sadak2Trailer : सड़क 2 में दिखा भरपूर संस्पेंस और रोमांस, बदले की कहानी है संजय दत्त आलिया-आदित्य की यह फिल्म
x
महेश भट्ट इस फिल्म से 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। इसका डायरेक्शन महेश भट्ट ने किया है। महेश भट्ट इस फिल्म से 21 साल बाद पर्दे पर बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं।

फिल्म में संजय दत्त ट्रैवल एजेंट रवि के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, आलिया ने आर्या और आदित्य रॉय कपूर ने विशाल की भूमिका निभाई है। ट्रेलर देखने से पता चलता है कि यह फिल्म बदला लेने की कहानी पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत इसके पहले पार्ट सड़क के कुछ सीन्स से होती है। इसके बाद कहानी को आगे बढ़ाते हुए दिखाया जाता है कि रवि ने अपने प्यार को खोने के बाद जीने की इच्छा छोड़ दी है। इस बीच उसकी लाइफ में आर्या और विशाल की एंट्री होती है। रवि के साथ दोनों एक जर्नी पर निकलते हैं। इस दौरान उनका दुश्मनों से सामना होता है। फिल्म के ट्रेलर में मकरंद देशपांडे काफी इंप्रेसिव नजर आए, जिन्होंने विलेन का रोल प्ले किया है।



इसके अलावा फिल्म में गुलशन ग्रोवर, जिशु सेनगुप्ता, प्रियंका बोस, मोहन कुमार जैसे सितारे नजर आएंगे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होगी। 'सड़क 2' साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सड़क का सीक्वल है, जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे। महेश भट्ट ने आखिरी बार फिल्म 'कारतूस' का डायरेक्शन किया था, जो साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसमें भी संजय दत्त लीड रोल में थे।

Next Story