लाइफ स्टाइल

प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन से नाराज होकर चले गए थे सलमान खान, फिर

Special Coverage News
23 Dec 2018 8:07 AM GMT
प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन से नाराज होकर चले गए थे सलमान खान, फिर
x
सलमान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से बिना मिले ही पार्टी से लौट आए थे?

मुंबई : मुंबई में हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान सारे गिले शिकवे भूलाकर देसी गर्ल को शादी की बधाई देने पहुंचे थे। लेट लतीफी के लिए मशहूर सलमान एकदम वक्त पर वेडिंग रिसेप्शन में पहुंच गए थे। प्रियंका के रिसेप्शन में पहुंचे सलमान ने जमकर मीडिया के सामने पोज दिया था।

सलमान लेकिन रिसेप्शन हॉल में एंट्री करते ही - सलमान के होश उड़ गए क्योंकि वहां ना मेहमानों की ख़बर थी, ना होस्ट का पता था। अपने ही रिसेप्शन में प्रियंका-निक की देखकर ये लेट लतीफ़ी, सलमान खफा हो गए थे। रिसेप्शन में सबसे पहले पहुंचे सलमान वहां अकेले खुद को अकेले पाकर झेंप रहे थे। ऐसे में सलमान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से बिना मिले ही पार्टी से लौट आए।




सलमान के यूं नाराज़ होने की ख़बर जब तक प्रियंका-निक के पास पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उस इवेंट में आए बाकी मेहमानों में इस कदर बिज़ी हो गईं, कि नाराज़ सलमान सेबात भी नहीं कर पाईं।




फिल्म भारत छोड़ने के बाद सलमान पहले ही प्रियंका से नाराज थे लेकिन किसी तरह देसी गर्ल ने उन्हें मनाया और अपने रिसेप्शन में आने के लिए राजी किया लेकिन एक बार फिर प्रियंका की लेटलतीफी की वजह से सलमान नाराज हो गए। ऐसे में प्रियंका के लिए सलमान को मनाना बहुत जरूरी था। रिसेप्शन पार्टी ख़त्म होते ही प्रियंका ने सुबह का भी इंतजार नहीं किया। वो पति निक जोनस के साथ सीधे सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंच गईं।




वहां पहुंचकर - प्रियका ने सलमान को अपनी लेट लतीफ़ी पर सफाई दीताकि अनजाने में हुई इस गलती से और भी ना बिगड़ जाएं सलमान। प्रियंका ने सलमान से पति निक जोनस को मिलवाया।

सलमान के घरवाले भी इस बात से खुश हुए कि प्रियंका अपनापन दिखाते हुए सीधे उनके घर आ गईं। सलमान ने प्रियंका को शादी की बधाई दीष निक जोनस का घर में स्वागत किया और कुछ देर तक तीनों ने बातचीत की।

Next Story