लाइफ स्टाइल

बड़ी ख़बर : सिंगर मीका सिंह दुबई पुलिस के हिरासत में, जानें- पूरा मामला!

Special Coverage News
6 Dec 2018 4:28 PM GMT
बड़ी ख़बर : सिंगर मीका सिंह दुबई पुलिस के हिरासत में, जानें- पूरा मामला!
x
मीका ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दुबई में होने की बात कही थी। वह किसी अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे थे।

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को अबु धाबी (दुबई) पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन पर एक नाबालिग लड़की को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्राजील की रहने वाली 17 साल की लड़की ने मुरक्काबात पुलिस स्टेशन में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि मीका सिंह को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अबु धाबी जेल ले जाया जा सकता है। मीका ने दो दिन पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने दुबई में होने की बात कही थी। वह किसी अवॉर्ड शो में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंचे थे।

ऐसा पहले बार नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।

Next Story