- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ फंड पर मिलने वाले ब्याज की नई दरों की घोषणा की है। वर्ष 2015-16 के लिए ब्याज दर मौजूदा 8.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया गया है। ब्याज दरों में की गई इस बढ़ोत्तरी का फायदा करीब पांच करोड़ पीएएफ खाता धारकों को मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर करीब सौ करोड़ रुपए का भार आएगा।
केंद्रीय श्रममंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को बताया कि सेवानिवृति कोष चलाने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इस साल अगस्त से भविष्य निधि की ऑनलाइन निकासी सुविधा की शुरुआत कर सकती है। संगठन के इस कदम से कागजी बोझ कम होगा और कोष के अंशधारकों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।
वहीं, ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें इस साल अगस्त से पीएफ की ऑनलाइन निकासी शुरू करने की उम्मीद है। हमने अपने रिकॉर्ड का पहले ही डिजिटलीकरण कर लिया है और ऑरेकल संचालन प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए इसे प्रसंस्कृत भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ईपीएफओ तीन डाटा केन्द्र स्थापित करने के लिए जल्द ही ब्लेड सर्वरों की खरीदारी करेगा। यह केन्द्र गुड़गांव, द्वारका (दिल्ली) और सिकंदराबाद में स्थापित किए जाएंगे। इन तीनों केन्द्रों से ईपीएफओ के सभी 123 कार्यालयों को जोड़ा जाएगा। सर्वर खरीदने का काम मई तक पूरा हो जाएगा और जून तक इनका परीक्षण हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जून और जुलाई में लगातार परीक्षण के बाद इस साल अगस्त से पीएफ की ऑनलाइन निकासी का काम शुरू कर हो जाएगा। इसके एक बार चालू होने के बाद भविष्य निधि कोष के अंशधारक ऑनलाइन ही धन की निकासी कर सकेंगे। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
Special News Coverage
Next Story