Archived

टैक्स लीक: दुनिया का सबसे बड़ा खुलासा, कई दिग्गज बेनकाब - बिग बी ऐश्वर्या भी लपेटे में

Special News Coverage
4 April 2016 6:41 AM GMT
amitabh aishwarya



पेरिस : टैक्स हैवन देश में शामिल पनामा की एक कंपनी मोसेक फोंसेका के एक करोड़ से ज्यादा टैक्स डॉक्युमेंट्स लीक हो गए हैं। इनसे खुलासा हुआ है कि व्लादिमीर पुतिन और नवाज शरीफ के अलावा दुनिया के करीब 140 बड़े नेता ऐसे हैं जिन्होंने अपनी बड़ी दौलत टैक्स हैवन देश में जमा की है।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस लिस्ट में 500 भारतीयों, कंपनियों और ट्रस्ट्स के नाम हैं। अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन भी इस लिस्ट में हैं। इनके अलावा डीएलएफ के ऑनर केपी सिंह और इंडियाबुल्स के समीर गहलोत के नाम भी इस लिस्ट में हैं। एक नाम इकबाल मिर्ची का भी है। मिर्ची को अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का खास मददगार माना जाता था। उसकी तीन साल पहले लंदन में मौत हो चुकी है।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अमिताभ बच्चन को चार कंपनियों का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, जिनमें से तीन बहामास में थीं। इन कंपनियों की आध‍िकारिक तौर पर कैपिटल 5 हजार से 50 हजार डॉलर के बीच में थी, लेकिन ये कंपनिया उन शिप्स का कारोबार कर रही थीं, जिनकी कीमत करोड़ों में थी। लिस्ट में ऐश्वर्या का भी नाम है। ऐश्वर्या को पहले एक कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, बाद में उन्हें कंपनी का शेयर होल्डर घोष‍ित कर दिया गया।

फर्म के करीब 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा सीक्रेट दस्तावेज लीक हुए हैं। ये रिकॉर्ड पहले जर्मनी के अखबार ने हासिल किया, उसके बाद ICIJ के जरिए इतनी बड़ी टैक्स चोरी पूरी दुनिया के सामने आ गई है। इन दस्तावेजों को दुनियाभर के सौ मीडियाग्रुप्स के जर्नलिस्ट्स ने देखा है। पत्रकारों ने इसे अब तक की सबसे बड़ी जांच बताया है। इस जांच में 70 देशों के 370 रिपोर्टर शामिल थे।

ICIJ ने ये भी कहा कि इनमें से ज्यादातर मामले वैध हैं, लेकिन इनका जबरदस्त राजनीतिक असर होगा।

दस्तावेज लीक होने के बाद कई हस्तियों ने इसे अब तक का सबसे बड़ा खुलासा बताया है। इसमें एडवर्ड स्नोडेन और अर्थशास्त्री ग्रैबियल जुकमैन शामिल हैं।

यह दुनिया के सबसे बड़े खुलासों में से एक बताया जा रहा है। तकरीबन 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा बेहद खुफिया डॉक्यूमेंट्स लीक हो गए हैं। इसके लपेटे में 70 से ज्यादा वर्तमान या पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और तानाशाह आ गए हैं।

इन दस्तावेजों में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के कई करीबी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक, सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद, पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के नाम भी शामिल हैं। दस्‍तावेजों से साफ है कि इन लोगों ने भी अपनी संपत्ति को छिपाने के लिए टैक्स हैवन की मदद ली थी।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, यह दुनिया के सबसे बड़े खुलासों में से एक बताया जा रहा है। अखबार ने दावा किया है कि तकरीबन 1 करोड़ 15 लाख से ज्यादा बेहद खुफिया डॉक्यूमेंट्स लीक हो गए हैं। इसके लपेटे में 70 से ज्यादा वर्तमान या पूर्व राष्ट्राध्यक्ष और तानाशाह आ गए हैं।

अर्जेंटीना के स्‍टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर भी खुलासा हुआ है। मेसी और उनके पिता ने पनामा की एक कंपनी मेगा स्‍टार एंटरप्राइज इंक को खरीदा था। इस कं‍पनी के जरिए भी गड़बड़ी होने की बात सामने आई है।

इंटरनैशनल कंसोर्शियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्‍ट्स (आईसीआईजे) ने रविवार को पनामा पेपर्स के नाम से इन लीक टैक्‍स दस्‍तावेजों को जारी किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि नवाज शरीफ परिवार ने प्रॉपर्टीज को गिरवी रखकर डाएचे बैंक से 70 लाख पाउंड का लोन हासिल किया। इसके अलावा, अन्य दो अपार्टमेंट को खरीदने में बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने वित्तीय मदद की।
Next Story