Archived

एयर इंडिया की घरेलू उड़ान में अब मिलेगा सिर्फ शाकाहारी खाना

Special News Coverage
26 Dec 2015 7:48 AM GMT
Air India



नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया में फ्लाइंग टाइम के 61-90 मिनट के बीच शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा। यह कदम केबिन क्रू पर से दबाव कम करने के लिए उठाया गया है।

मांसाहारी लोग शाकाहारी खाना खा सकते हैं, लेकिन शाकाहारी लोग मांसाहारी खाना नहीं खा सकते। घरेलू सेक्टर में एयर इंडिया की पांच श्रैणिया है। नाश्ता सुबह 5.30 से 9.30 बजे तक, चाय 9.30 बजे से 11.30 बजे तक, और 3 बजे से 6.30 बजे तक। खाना दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक और सपर शाम 6.30 बजे से 10.30 बजे तक मिलता है।

वहीं खाना रात 11 बजे के बाद से मिलता है। सबसे व्यस्त रहने वाले रुट मुंबई-दिल्ली और मुंबई-बैंगलुरु पर इस निर्णय का असर कम ही दिखने की उम्मीद है। जून 2015 में एयर इंडिया ने अपने दो कर्मचारी को इस वजह से बर्खास्त कर दिया था, क्योंकि उन्होंने जैन पुजारियों को मीट दे दिया।

एयर इंडिया के जीएम डी.एक्स पैस द्वारा हस्ताक्षरित 23 दिसंबर की तारीख से एक सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में साफ जिक्र किया गया 1 जनवरी 2016 से फ्लाइंग टाइम में 61-90 मिनट के बीच डोमेस्टिक फ्लाइट्स के इकॉनमी क्लास में गर्म शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा।

इसी के साथ यह भी तय किया गया है कि लंच और डिनर के वक्त चाय और कॉफी सर्व नहीं की जाएगी। यह सर्कलुर 'मस्ट रीड' टाइटल के साथ कस्टमर सर्विसेज के ऐग्जिक्युटिव डायरेक्टर के ऑफिस से जारी हुआ है। इसमें सभी केबिन क्रू और इन-फ्लाइट सर्विस कर्मचारियों को फॉलो करने के लिए मार्क किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि पहले से चले आ रहे नियम के चलते फ्लाइंग अवधि के बीच वेज, नॉन-वेज की चयन प्रक्रिया में दिक्कत आती थी।
Next Story