आर्थिक

मुकेश अंबानी ने इस शख्स को तोहफे में दी 1500 करोड़ की 22 मंजिला बिल्डिंग, जानिए- कौन हैं मनोज मोदी

Arun Mishra
26 April 2023 5:40 AM GMT
मुकेश अंबानी ने इस शख्स को तोहफे में दी 1500 करोड़ की 22 मंजिला बिल्डिंग, जानिए- कौन हैं मनोज मोदी
x
मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है।

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के पास न सिर्फ एक बड़ा बैंक बैलेंस हैं बल्कि अंबानी का दिल भी बहुत बड़ा है। इसका जीता जागता उदाहरण है अपने सबसे विश्वसनीय कर्मचारी को करोड़ों की बहुमंजिला इमारत उपहार में दे देना। जी हाँ, दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपने राइट हैंड और सबसे भरोसेमंद इंप्लॉई मनोज मोदी को गिफ्ट में 22 मंजिला बिल्डिंग गिफ्ट की है। यह बिल्डिंग मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में है। इसकी कीमत 1500 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जोकि एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग है। इस मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का नाम 'वृंदावन' है।

कौन हैं मनोज मोदी?

मनोज मोदी को लोग अंबानी के सबसे करीबी कर्मचारी के तौर पर जानते हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। रिलायंस के सभी सौदों की सफलता के पीछे उनका हाथ होता है। सालों से वह बिना थके कंपनी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ही नहीं बल्कि उनके बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी भी मनोज मोदी की कही हर बात मानते हैं। उनके काम का सम्मान करते हुए अब अंबानी परिवार ने उन्हें बेशकीमती तोहफा दिया है। मुकेश अंबानी ने अपने पुराने कर्मचारी और दोस्त के लिए मुंबई के पॉश इलाके में 22 मंजिला इमारत खरीदा है।

मनोज मोदी मुकेश अंबानी के कॉलेज फ्रेंड भी हैं। अंबानी और मोदी दोनों क्लासमेट रहे हैं। दोनों ने एक साथ यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस में काम करना शुरू किया, उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया। साल 1980 से ही मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में साथ जुड़े हैं। ना केवल कारोबार में बल्कि अंबानी परिवार में भी उनकी काफी इज्जत है। खुद मुकेश अंबानी उनकी कही बातों को गौर से सुनते हैं। अंबानी परिवार के बच्चों के लिए वो मेंटर के तौर पर काम करते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि रिलायंस की सफलता के पीछे उनका दिमाग है। रिलायंस में उन्हें MM कहकर बुलाया जाता है।

मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के पद पर हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूद नहीं है। पर कंपनी ने उनकी खूब चलती है। वह हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसे तमाम प्रोजेक्ट से जुड़े रहे हैं। उनके पास कंपनी से सीईओ जितना पावर है।

Next Story