- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
अजीम प्रेमजी ने Wipro शेयर के 52,750 करोड़ रुपये परोपकार कार्यों के लिए किए दान
नई दिल्ली : आईटी दिग्गज और विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने विप्रो लिमिटेड की 34 प्रतिशत हिस्सेदारी यानी 52,750 करोड़ रुपये (7.5 अरब डॉलर) बाजार मूल्य के शेयर परोपकार कार्य के लिए दान में दे दिए. फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा, 'अजीम प्रेमजी ने अपनी निजी संपत्तियों का अधिक से अधिक त्याग कर और धर्माथ कार्य के लिए उसे दान देकर परोपकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बढ़ाई है, जिससे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के परोपकार कार्यो को सहयोग मिलेगा.'
बयान के अनुसार, इस पहल से, प्रेमजी द्वारा परोपकार कार्य के लिए दान की गई कुल रकम 145,000 करोड़ रुपये (21 अरब डॉलर) हो गई है, जो कि विप्रो लिमिटेड के आर्थिक स्वामित्व का 67 प्रतिशत है.
दुनिया में सॉफ्टवेयर की प्रमुख कंपनी विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी को पिछले साल नवंबर में फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया था. भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जिग्लर ने प्रेमजी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'शेवलियर दे ला लीजन द ऑनर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर)' से सम्मानित किया था.
जिग्लर ने कहा था, 'प्रेमजी को यह सम्मान भारत के सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग, फ्रांस में उनके आर्थिक कार्य और बतौर परोपराकारी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के जरिए समाज को उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है.'
बेंगलुरू के 73 वर्षीय अरबपति उद्योगपति की कुल संपत्ति 15.6 अरब डॉलर है और उन्होंने 8 अरब डॉलर दान में दिया है जो दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी दान की रकम है.
फ्रांस के साथ विप्रो का संबंध पिछले 15 साल से अधिक समय से है और फ्रांस की कई कंपनियां व संगठन इसके ग्राहक हैं. फ्रांस में कंपनी के करीब 65 फीसदी कर्मचारी स्थानीय नागरिक हैं.