आर्थिक

Bajaj Avenger 220 को टक्कर दे सकती है यह बाइक

Alok Mishra
25 Aug 2018 7:40 AM GMT
Bajaj Avenger 220 को टक्कर दे सकती है यह बाइक
x
Benelli Motoboi 200evo बजाज एवेंजर 220 को टक्कर दे सकती है.

नई दिल्ली : Benelli India ने हाल ही में देश के मोटरसाइकल बाजार में दोबारा वापसी की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट लॉन्च की योजना भी बताई है, जिसमें इस साल के अंत तक सात मॉड्ल्स की लॉन्चिंग शामिल है। इसी दौरान बेनेली ने इंडोनेशिया में Benelli Motoboi 200evo क्रूजर से पर्दा उठाया। बेनेली मोटोबोई 200ईवो भारतीय बाजार में Bajaj Avenger 220 को कड़ी टक्कर दे सकती है।


गाइकिन्दो इंडोनेशिया इंटरनेशनल ऑटो शो (GIIAS) 2018 में Motoboi 200evo पेश की गई। इसे जल्द ही इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इस क्रूजर बाइक में 197सीसी का सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो 13.9एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 17 इंच फ्रंट और 15 इंच रियर वील सेटअप दिया गया है। मोटोबोई 20ईवो में 11.8 लीटर का फ्यूल टैंक है।


हालांकि, यह एंट्री लेवल क्रूजर भारत में 2019 तक लॉन्च होने वाली बेनेली बाइक्स की लिस्ट में शामिल नहीं है। इस वजह से माना जा रहा है कि बेनेली की यह क्रूजर बाइक भारत में फिलहाल लॉन्च नहीं होगी। भारतीय बाजार में वापसी की घोषणा के दौरान कंपनी ने कहा था कि वह TRK 502, Leoncino 500 के साथ-साथ Imperiale 400 की बिक्री पर फोकस करेगी। इन सभी मोटरसाइकल में Imperiale रेट्रो-स्टाइल्ड क्रूजर है। बेनेली इंडिया इसी पर बड़ा दाव लगा रही है, क्योंकि माना जा रहा है कि यह बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक मोटरसाइकल को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Next Story