आर्थिक

Budget 2023 Live : बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं निर्मला सीतारमण, बजट को मिली औपचारिक मंजूरी

Arun Mishra
1 Feb 2023 4:51 AM GMT
Budget 2023 Live : बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मिलीं निर्मला सीतारमण, बजट को मिली औपचारिक मंजूरी
x
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं।

Budget 2023 Live : अर्थव्यवस्था के लिहाज से आज भारत के लिए दिन बेहद अहम है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं। करीब 11 बजे सदन में उनका भाषण शुरू होगा। वहीं, दूसरी ओर संसद में सरकार द्वारा जो आर्थिक सर्वे पेश किया गया, उसमें भी विकास दर 6-6.8% रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

केंद्रीय बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रीपति भवन पहुंची। वित्त मंत्री ने इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री के साथ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। वित्त मंत्री कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए संसद भवन पहुंच चुकी हैं।

बता दें कि बुधवार सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश होना है। बजट की खास बात ये है कि ये पेपरलेस है। आम लोगों को बजट 2023 से बड़ी अपेक्षाएं हैं। इसके अलावा मध्यम वर्गीय लोगों समेत किसानों, नौजवानों और नौकरी पेशा वाले लोगों की भी उम्मीदें इस बजट से जुड़ी है. बजट 2023 मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट है।

वित्त राज्य मंत्री भागवत कृष्णा यह कहकर पॉजिटिव संकेत दे चुके हैं कि बजट सबकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इसका असर शेयर मार्केट पर भी दिखा। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स में 400 पॉइंट की तेजी नजर आई।

वैसे भी निर्मला सीतारमण पिछले 4 बजट में कुछ न कुछ नया करती आई हैं। चाहे वो ब्रीफकेस से बही-खाता हो, पेपर लेस बजट हो या फिर सबसे लंबा बजट भाषण। इस बार का पता नहीं। कुछ खास हो सकता है।

Next Story