आर्थिक

'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018' : मुकेश अंबानी 11वें साल लगातार बने देश के सबसे अमीर शख्स

Special Coverage News
4 Oct 2018 6:42 AM GMT
फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018 : मुकेश अंबानी 11वें साल लगातार बने देश के सबसे अमीर शख्स
x
File photo of Mukesh Ambani
मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपये में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है।

नई दिल्ली : प्रतिष्ठ‍ित पत्र‍िका फोर्ब्स ने गुरुवार को अपनी सालाना 'फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2018' जारी की है. इस लिस्ट में 11वें साल लगातार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स के तौर पर उभरे हैं

मुकेश अंबानी के पास 4,730 करोड़ डॉलर यानि भारतीय रुपये में लगभग 3,453 अरब की संपत्ति है। 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी। वहीं आर्सेलर मित्तल के मालिक लक्ष्मी मित्तल के पास 18.3 अरब डॉलर की संपत्ति है और वो लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं।

नंबर चार पर हैं हिंदुजा बंधु जिनके पास 18 अरब डॉलर की संपत्ति है। पांचवा स्थान पाया है शापूरजी पालोनजी ग्रुप के पालोनजी मिस्त्री जिनकी कुल संपत्ति करीब 16 अरब डॉलर है।

एचसीएल के शिव नाडर 14.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लिस्ट में छठे नंबर हैं। सातवें नंबर पर है गोदरेज परिवार जिसके पास कुल 14 अरब डॉलर की संपत्ति है यानि भारतीय रुपए में 1022 अरब। इसके बाद नंबर है सन फार्मा के दिलीप सांघवी का जिनके पास 12.5 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है।

नंबर आठ पर है आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला जिनके पास 12.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। लिस्ट में 10वां स्थान पाया है अडानी ग्रुप के गौतम अडानी ने जिनके पास भी करीब 12 अरब डॉलर की संपत्ति मौजूद है। भारत के धनकुबरों की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं तो आप forbesindia.com पर विजिट कर सकते हैं। फोर्ब्स इंडिया का ये अंक 2 नवंबर से स्टैंड्स पर भी उपलब्ध होगा।

Next Story