- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढोत्तरी उधर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी लगी आग
दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश किए जाने के बाद आज गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि किए जाने का ऐलान किया गया है। साथ ही पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में भी आज तेल कंपनियों द्वारा बढोत्तरी की गई है।
आज सरकारी तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के साथ ही एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी सिलिंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होता है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। आज से आपको 14.2 किलोग्राम के बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। हालांकि 19 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में कमी आई है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है। दिल्ली और मुंबई में यह 694 रुपये से बढ़कर अब 719 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 720.50 रुपये था, जो अब 745.50 रुपये हो गया है और चेन्नई में यह 710 रुपये से बढ़कर 735 रुपये का हो गया है। इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।
19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में छह रुपये की कमी आई है। देश की राजधानी दिल्ली में यह 1539 रुपये से कम होकर 1533 रुपये का हो गया है। कोलकाता में इसका दाम 5.5 रुपये कम हुआ है, जिसके बाद यह 1604 रुपये से 1598.50 रुपये का हो गया है। मुंबई और चेन्नई में भी यह 5.5 रुपये सस्ता हुआ है और क्रमशः 1482.50 और 1649 का हो गया है।
मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।
आज डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 35 से 34 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 76.83 86.65
कोलकाता 80.41 88.01
मुंबई 83.67 93.20
चेन्नई 82.04 89.13
इंदौर 84.93 94.62