आर्थिक

भारत के 10 सबसे अमीर डेवलपर की लिस्ट में मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे अमीर बिल्डर, देखिए- सूची

Special Coverage News
9 Dec 2019 12:28 PM GMT
भारत के 10 सबसे अमीर डेवलपर की लिस्ट में मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे अमीर बिल्डर, देखिए- सूची
x
देश के 100 सबसे अमीर डेवलपर की ग्रोहे हुरुन इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट जारी

मैक्रोटेक डेवलपर्स के फाउंडर मंगल प्रभात लोढ़ा देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट डेवलपर हैं। लोढ़ा फैमिली की नेटवर्थ 31,930 करोड़ रुपए है। देश के 100 सबसे अमीर डेवलपर की ग्रोहे हुरुन इंडिया रियल एस्टेट रिच लिस्ट 2019 में लोढ़ा फैमिली पहले नंबर पर है। पिछले साल भी टॉप पर थी। डीएलएफ के वाइस चेयरमैन राजीव सिंह 25,080 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। तीसरे नंबर पर बेंगुलुर के एम्बेसी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी जितेंद्र विरवानी हैं। उनकी नेटवर्थ 24,750 करोड़ रुपए है।

देश के 10 सबसे अमीर बिल्डर



रियल एस्टेट सेक्टर में देश के 100 बड़े कारोबारियों की कुल नेटवर्थ 2.77 लाख करोड़ रुपए है। रियल एस्टेट रिच लिस्ट में इस साल तीन शहरों- मुंबई, दिल्ली, और बेंगलुरु के डेवलपर की 75% हिस्सेदारी है। 59% कारोबारी पहली पीढ़ी के हैं।

इस साल 6 रियल एस्टेट कंपनियों की बिक्री 2,000 करोड़ रुपए से ज्यादा और 20 कंपनियों की 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा रही। लोढ़ा फैमिली की मैक्रोटेक डेवलपर्स के 31 मार्च तक 40 प्रोजेक्ट चल रहे थे।

मंगल प्रभात लोढ़ा भाजपा की मुंबई यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। लोढ़ा फैमिली की नेटवर्थ में बीते एक साल में 18% इजाफा हुआ। उनकी नेटवर्थ बाकी 99 लोगों की कुल नेटवर्थ के 12% के बराबर है। दूसरी रैंकिंग वाले राजीव सिंह की नेटवर्थ बीते एक साल में 42% बढ़ी।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story