- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
'भारत बंद' के बावजूद मंगलवार को भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- आज क्या है रेट!
नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के विरोध में सोमवार को विपक्षी दलों के भारत बंद के बावजूद आज मंगलवार को लगातार 17वें दिन कीमतें बढ़ा दी गई हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि पेट्रोल का दाम 90 रुपए प्रति लीटर को भी पार कर गया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल का दाम 90.05 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया जो देशभर में अबतक का सबसे ज्यादा भाव है। परभणी में डीजल का दाम भी बढ़कर 78 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम
आज मंगलवार को देश के 4 महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 14 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80.87 रुपए, कोलकाता में 83.75 रुपए, मुंबई में 88.26 रुपए और चेन्नई में 84.05 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की बात करें तो दिल्ली में अब इसका दाम 72.97 रुपए, कोलकाता में 75.82 रुपए, मुंबई में 77.47 रुपए और चेन्नई में 77.13 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में आ रही लगातार गिरावट की वजह से तेल कंपनियों की विदेशों से कच्चा तेल आयात करने की लागत बढ़ी है और वह इस लागत को ग्राहकों से निकालने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ा रही हैं। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपए ने 72.67 के नए निचले स्तर को छुआ है और यह 72.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।
आंध्र प्रदेश और राजस्थान ने घटाया टैक्स
इस बीच कई राज्यों ने अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाकर अपने नागरिकों को बढ़े हुए दामों से कुछ राहत देने का फैसला किया है, राजस्थान और आंध्र प्रदेश ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती की है। राजस्थान में कटौती सोमवार से लागू हो गई है जबकि आंध्र प्रदेश में आज मंगलवार से लागू हुई है। इस कटौती के बाद राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.5 रुपए और आंध्र प्रदेश में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी आयी है।