आर्थिक

RBI ने घटाया रेपो रेट, होम और वाहन लोन होंगे सस्ते

Sujeet Kumar Gupta
6 Jun 2019 6:46 AM GMT
RBI ने घटाया रेपो रेट, होम और वाहन लोन होंगे सस्ते
x
रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने आज लगातार तीसरी बार रेपो रेट में 25 आधार अंकों (0.25 फीसदी) की कटौती की है। इस कटौती के बाद रेपो रेट की दर 6.00 फीसदी से घट कर 5.75 फीसदी हो गई है। आज मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस बात की घोषणा की। माना जाता है कि जैसे ही आरबीआई रेपो रेट में कमी करता है, उसके बाद बैंक अपनी कर्ज की दर भी घटाते हैं, जिससे लोगों को होम और वाहन लोन सहित ज्यादातर लोन सस्ते में मिलने लगते हैं।

आपको बताते है रेपो रेट के बारे में- रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट घटने का मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story