- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव अब तक के सबसे निचले स्तर पर, 70 रुपये के पार
नई दिल्ली : भारतीय मुद्रा रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट के साथ 70 रुपये पार पहुंच गई। भारतीय मुद्रा उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार सुबह को 70.08 पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निम्नतम स्तर है।
इससे पहले सोमवार को विदेशी निवेशकों में अस्थिरता के माहौल से इस कारण अंतर बैंकिंग विनिमय बाजार में रुपया 1.08 पैसे टूटकर यानी करीब 1.57% लुढ़का और यह तीन सितंबर 2013 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। रुपया सोमवार को 69.49 रुपये पर खुला था।जबकि शुक्रवार को यह 68.84 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापार युद्ध के बाद अमेरिका और तुर्की के बीच राजनीतिक टकराव का सीधा असर उभरती देशों की अर्थव्यवस्था की मुद्रा पर पड़ा है।
टकराव बढ़ने की आशंका के बाद विदेशी निवेशकों ने उभरते देशों से निकासी की, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और रुपया समेत एशियाई देशों की मुद्राएं लुढ़क गईं। भारतीय मुद्रा शुरुआती कारोबार में 79 पैसे गिरकर 69.62 रुपये तक आ गई थी। लेकिन आरबीआई के हस्तक्षेप के बाद इसमें सुधार आया और दोपहर को यह 69.34 रुपये तक सुधरी, लेकिन शाम होते-होते यह फिर बड़ी गिरावट के साथ 70 रुपये से महज नौ पैसे ऊपर बंद हुआ। रुपये में 8.67 %इस साल करीब नौ फीसदी की गिरावट रही है, क्योंकि विदेशी निवेशकों ने इक्विटी और डेट बाजार से क्रमश: 26.4 करोड़ डॉलर और 5.43 अरब डॉलर निकाले हैं।
रुपये में गिरावट से सहमा बाजार, सेंसेक्स 224 अंक टूटा
तुर्की की मुद्रा की कीमत करीब आधी रह गई
तुर्की में अमेरिका के एक पादरी को सजा के बाद दोनों देशों में टकराव गहराए। इसके बाद अमेरिका ने उसके उत्पादों पर 20 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया। इससे तुर्की की मुद्रा लीरा का इस साल 45 फीसदी अवमूल्यन हो चुका है और यह 17 सालों के निम्नतम स्तर पर है। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप इर्दोगान के अमेरिका के आगे न झुकने से बाजार में अस्थिरता और बढ़ गई है। सोमवार को लीरा में 11 फीसदी गिरावट आई, जिससे दुनियाभर के बाजारों में खलबली मच गई। श्रीलंका का रुपया 4 और पाकिस्तानी रुपया
भारत में लंबे समय तक असर नहीं पड़ेगा
ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स के अर्थशास्त्री अभिषेक गुप्ता का कहना है कि तुर्की के संकट का भारत पर असर लंबे समय तक नहीं रहेगा। भारत 2013 के मुकाबले इस वक्त किसी वैश्विक झटके से निपटने में ज्यादा सक्षम है। विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति भी मजबूत बनी हुई है। अभिषेक ने कहा कि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था के मानक मजबूत और सकारात्मक बने हुए हैं, ऐसे में घबराहट की जरूरत नहीं है। डीबीएस बैंक की अर्थशास्त्री राधिका राव का कहना है कि आरबीआई ऐसी स्थिति देखते हुए बफर स्टॉक की तैयारी कर रहा है, ताकि पूंजी प्रवाह में कमी न हो।
जनधन खाताधारकों को मिलेंगे कई तोहफे, 15 अगस्त को PM मोदी कर सकते हैं एलान
उभरते देशों की मुद्राओं में हाहाकार
व्यापार युद्ध और अस्थिरता के माहौल से उभरते देशों की मुद्रा में हाहाकार की स्थिति है। तुर्की की लीरा 17 साल के और रूसी मुद्रा रूबल और ब्राजील की मुद्रा रियाल दो साल के निचले स्तर पर है। चीनी मुद्रा युआन लगातार नौ हफ्तों से लुढ़क रही है। मलेशिया की रिंगित, मैक्सिको की पेसो, द. अफ्रीका की रैंड, अर्जेन्टीना की पेसो में भी इस साल चार से नौ फीसदी की गिरावट झेल चुकी हैं।