आर्थिक

शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक तो निफ्टी 300 से ज्यादा अंक लुढ़का

Sujeet Kumar Gupta
1 Feb 2020 8:09 AM GMT
शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक तो निफ्टी 300 से ज्यादा अंक लुढ़का
x
बजट 2020 के दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला

आम बजट से शेयर बाजार खुश नहीं आ रहा है। बजट में सरकार ने डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स(DDT) को खत्म करने और इनकम टैक्स स्लैब पर बड़े बदलाव किए। इसके बावजूद बाजार में जोश देखने को नहीं मिल रहा। इस बजट से शेयर मार्केट नाखुश नजर आ रहा है। बाजार बंद होने से पहले सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा लुढ़क गया। दोपहर 3.05 बजे सेंसेक्स 845 अंकों की गिरावट के साथ 40 हजार के नीचे 39878 पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी भी 254 अंकों की गिरावट के साथ 12 हजार के नीचे 11708 पर ट्रेड कर रहा था।

बजट 2020 के दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9:18 बजे 167.60 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,555 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 60.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, मीडिया , मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर थे। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर थे।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, आईओसी, बीपीसीएल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर बढ़त पर हैं। वहीं टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, जी लिमिटेड, यूपीएल और अडाणी पोर्ट्स लाल निशान पर हैं।

दोपहर 2:16 बजे सेंसेक्स 468 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के बाद 40,255.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 128.05 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,834.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दोपहर 1:53 बजे सेंसेक्स 642.11 अंक यानी 1.58 फीसदी की गिरावट के बाद 40,081.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 205.90 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,756.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दोपहर 1:19 बजे सेंसेक्स 290.19 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 40,433.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50.25 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के बाद 11,911.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दोपहर 12:57 बजे सेंसेक्स 159.09 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,564.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 45.15 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 11,916.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दोपहर 12:19 बजे सेंसेक्स 87.02 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 40,636.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,927.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 11:53 बजे सेंसेक्स 52.75 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 40,776.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 11.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 11,974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 11:41 बजे सेंसेक्स 33.37 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,756.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के बाद 11,967.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 11:12 बजे बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 137.29 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,860.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 39.35 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 12,001.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 10:56 बजे बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 141.01 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 40,864.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 28.15 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 11,990.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सुबह 10:02 बजे बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 34.44 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,757.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 0.05 अंक की बढ़त के बाद 11,962.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story