आर्थिक

Tata Motors 28 सितंबर को लांच कर रहा सबसे सस्ती कार,जानिए फीचर्स और कीमत

Desk Editor
16 Sep 2022 8:08 AM GMT
Tata Motors 28 सितंबर को लांच कर रहा सबसे सस्ती कार,जानिए फीचर्स और कीमत
x

Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लाइनअप में एक नया मॉडल जुड़ने को तैयार हो गया है। कहा जा रहा है कि नई टाटा टियागो ईवी को 28 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में भी लाया जा सकता है। बता दें कि टाटा जल्द ही अपने तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स को भारत में लॉन्च करने वाली है।

इनमें Updated Tata Nexon EV, Tiago EV और Altroz EV को रखा गया है। इसके अलावा, बाद के दिनों में कुल 10 नए EVs को जोड़ने की भी योजना है। Tata Tiago EV: बैटरी पैक टाटा टियागो ईवी में एंट्री-लेवल मोटर को जोड़ा जा सकता है, जिसमें 21.5kWh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। यह बैटरी पैक 41hp की पावर और 105Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। रेंज की बात करें तो टियागो EV को सिंगल चार्ज में 213km की रेंज देने का दावा किया गया है।

साथ ही बैटरी पैक को 1 घंटे 50 मिनट में 15kW DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। Tata Tiago EV: डिजाइन अपकमिंग Tiago EV के डिजाइन की बात करें तो अनुमान है कि इसे मौजूदा ICE-पावर्ड Tiago की तरह ही रखा जाएगा।

हालांकि, एक इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इसके ग्रिल में बदलाव देखा जाएगा। साथ ही Tigor और Nexon EV की तरह ही अपकमिंग टियागो में भी कॉस्मेटिक ब्लू हाइलाइट मिलने की भी संभावना है। वहीं, इसकी कीमतों का खुलासा होन बाकी है, लेकिन अनुमान है कि इसे 5 लाख रुपये से 7 लाख रुपये की रेंज में लाया जा सकता है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग इसी साल अक्टूबर में हो सकती है।

Next Story