
व्यापार
घरेलू गैस की कीमतों में आई इतनी कमी इतने रुपये में मिलेगा सिलेंडर जानिए..
Desk Editor
1 Oct 2022 2:21 PM IST

x
नईदिल्ली, व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतों में शनिवार को 25.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। इंडियन ऑयल (Indian Oil) की कीमत अधिसूचना के अनुसार घटी हुई कीमत आज से लागू होगी।
व्यावसायिक उपयोग के लिए 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये होगी।
कोलकाता में इसकी कीमत 1,995.50 रुपये के बजाय 1,959 रुपये, मुंबई में 1,844 रुपये के बजाय 1,811.50 रुपये और चेन्नई में 2,045 रुपये के बजाय 2,009.50 रुपये होगी।
एक सितंबर 2022 को भी कीमतों में कमी की गई थी। इससे पहले 19 किलो के सिलेंडर की कीमतों में छह जुलाई को संशोधन किया गया था। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमतें स्थिर बनी रहीं।
Next Story