आर्थिक

'भारत के 9 अमीरों के पास है देश की आधी आबादी से ज्यादा संपत्ति'

Special Coverage News
21 Jan 2019 6:48 AM GMT
भारत के 9 अमीरों के पास है देश की आधी आबादी से ज्यादा संपत्ति
x
Oxfam की ये रिपोर्ट दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम से पहले सामने आई है।

नई दिल्ली : कहते हैं भारत में अमीर लगातार अमीर होता जा रहा है और गरीब लगातार गरीब। इस बात पर एक रिपोर्ट से भी मुहर लगती दिख रही है। ऑक्सफोर्ड की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अरबपतियों ने पिछले साल एक दिन में 2,200 करोड़ रुपए में कमाए। Oxfam की ये रिपोर्ट दावोस में होने वाले वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम से पहले सामने आई है।

इस दौरान देश के एक फीसदी सबसे अमीर लोग 39 फीसदी से ज्यादा अमीर हुए। रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक स्तर पर 2018 में एक दिन में 12 फसीदी या 2.5 बिलियन डॉलर बढ़ी, जबकि दुनिया की सबसे गरीब आधी आबादी की संपत्ति में 11 फीसदी की गिरावट देखी गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मौजूद करोड़पतियों की संपत्ति में 2018 में प्रति दिन करीब 2200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। वहीं देश की जनसंख्या के कुल 1 फीसदी लोगों की संपत्ति में बीत साल 39 फीसदी बढ़ोतरी हुई। जबकि 50 फीसदी से अधिक लोगों की संपत्ति में 3 फीसदी के हिसाब से इजाफा हुआ। देश के सबसे अधिक 9 अमीरों के पास कुल जनसंख्या के 50 फीसदी अधिक लोगों से ज्यादा संपत्ति है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आबादी की 10 फीसदी यानी 13.6 करोड़ लोग आज भी कर्जदार हैं। वहीं 10 फीसदी लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 77.4 फीसदी है, इनमें से एक फीसदी लोगों के पास कुल 51.53 फीसदी संपत्ति है। जबकि 60 फीसदी लोगों के पास महज 4.8 फीसदी संपत्ति है। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 अमीर बढ़ेंगे। 2018 में भारत में करीब 18 नए अरबपति बने हैं, देश में अब इनकी कुल संख्या 119 हो गई है। इनके पास कुल 28 लाख करोड़ की संपत्ति है।

Next Story