

nft
इंटरनेट की दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है की नित नए आविष्कार हो रहे हैं | blockchain टेक्नालजी पर आधारित क्रिप्टोकरेंसी और एनएफ़टी आज के दौर की सच्चाई बन चुके हैं | आइये आज हम आपको एनएफ़टी के बारे मे बताते हैं |
अँग्रेजी में NFT का मतलब होता है non-fungible token | यह एक प्रकार का डिजिटल एसेट है जो की ब्लॉकचेन पर रिकॉर्ड किया जाता है | यह किसी कलाकार का डिजिटल आर्ट , म्यूजिक विडियो ,gif आदि हो सकता है | जिस तरह हम वास्तविक दुनिया में चीजों की खरीद-फरोख्त करते हैं उसी तरह इंटरनेट पर अनेक वैबसाइट उपलब्ध हैं जिन पर nft खरीदी बेची जाती है |
NFT के उपयोग क्या हैं ?
जैसा की हमने बताया की nft एक डिजिटल कलाकृति की तरह होता है | कोई भी कलाकार या क्रिएटर ,अपने किसी कलाकृति की एनएफ़टी बनाकर बेच सकता है और करोड़ो कमा सकता है | यह ट्वीट ,इमेज ,विडियो कुछ भी हो सकता है | कुछ लोग nft की ट्रेडिंग भी करते हैं जैसे किसी एनएफ़टी को सस्ते मे खरीद कर बाद में ऊंचे दाम मे बेच कर मुनाफा कमाते हैं |
कहाँ खरीदे NFT?
NFT खरीदने के लिए पहले आपको क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी पड़ती है | किसी भी डिजिटल वैलट जैसे coinbase से आप क्रिप्टो करेंसी के बदले एनएफ़टी खरीद सकते हैं |डिजिटल वैलट इसके बदले आपसे कुछ फीस चार्ज करते हैं |
एनएफ़टी खरीदने के लिए कुछ पोपुलर वैबसाइट निम्न हैं
1. opensea.io
2. rarible
3. foundation
कृपया कोई भी एनएफ़टी खरीदने से पहले रिसर्च कर लें |
