Archived

देवनानी का मोदी करेंगे सम्मान!

महेश झालानी
11 Jan 2018 4:01 AM GMT
देवनानी का मोदी करेंगे सम्मान!
x

राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन से पहले ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था। राजस्थान विविद्यायल में एक समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी कहा कि हम सब ने पढ़ा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया था, लेकिन गहराई में जाने पर पता चलेगा कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन से 1000 वर्ष पहले ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था।


राजस्थान के शिक्षा मंत्री तथा प्रकांड विद्वान वासुदेव देवनानी ने जब से यह रहस्योद्घाटन किया है कि गुरुत्वात्कर्षण का आविष्कार उनके बेटे ने और जुमले का आविष्कार नरेंद्र मोदी ने किया है, वे अंतरराष्ट्रीय पर हिट हो गये है। इनके रहस्योद्घाटन के बाद गिनीज बुक वाले सक्रिय होगये है और गूगल ने देवनानी के इस महान कृत्य की सराहना की है। राजस्थान आगमन पर खुद मोदी देवनानी का सम्मान करेंगे।

Next Story